सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) बेचने वाले एक महिला सहित 09 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..... 52 ग्राम हिरोईन (चिट्टा), स्वीफ्ट कार, 9 मोबाईल, नगद लगभग 9 लाख रूपए जप्त... - Steel City Online News Portal

सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) बेचने वाले एक महिला सहित 09 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….. 52 ग्राम हिरोईन (चिट्टा), स्वीफ्ट कार, 9 मोबाईल, नगद लगभग 9 लाख रूपए जप्त…

IMG-20260102-WA1096.jpg

सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) बेचने वाले एक महिला सहित 09 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….. 52 ग्राम हिरोईन (चिट्टा), स्वीफ्ट कार, 9 मोबाईल, नगद लगभग 9 लाख रूपए जप्त…

सिन्थेटिक हिरोईन (चिट्टा) बेचने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी

कुल करीब 52 ग्राम हिरोईन (चिट्टा), स्वीफ्ट कार, 9 नग मोबाईल, नगद रकम लगभग 9 लाख रूपए जप्त

एक महिला सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर 02 जनवरी 2026:- नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान में पुलिस को चिट्टा पंजाब से लाकर बेचने वाले दो गिरोहों को पृथक-पृथक थाना जामुल एवं खुर्सीपार क्षेत्र में पकड़ने की कार्यवाही की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि थाना जामुल क्षेत्र के ढांचा भवन कुरूद निवासी महिला अपने पुत्र किशन सिंह के साथ पंजाब से चिट्टा मंगवाकर बेचने का कार्य कर रही है। सूचना पर ढ़ांचा भवन कुरूद में रेड कार्यवाही की गई है।

आरोपी महिला के घर से 33.360 मिली ग्राम चिट्टा तथा 281.85 ग्राम डोडा चुरा बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपी महिला ने बताया कि यह पंजाब से चिट्टा मंगाकर 20,000/- रु. प्रति ग्राम की दर से चिट्टा बिक्री करती है कस्टमर को चिट्टा पहुंचाने का काम इसका बेटा किशन करता है। चिट्टा बिक्री की रकम 8,90,400/- रू० भी महिला की निशान देही पर बरामद किया जाकर एनडीपीएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। चिट्टा प्राप्ती के स्त्रोंत तथा चिट्टा पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही है। आरोपी व उसके पुत्र का पुराना अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

इसी प्रकार सूचना पर थाना खुर्सीपार थाना क्षेत्र में मिनी स्टेडियम सुलभ के पास आरोपी मिथलेश पाठक एवं परमेश्वर ठाकुर उर्फ पिन्टू डेफिनेट को संदिग्ध अवस्था में मिलने पर चेक किया गया इनके पास क्रमशः 8 ग्राम व 6 ग्राम सिंथेटिक नशा चिट्टा पाया गया। पूछताछ पर इन्होंने ने बताया कि हाल ही में पंजाब से चिट्टा लाये है तथा ये पंजाब से चिट्टा लाकर बेचने का व्यापार करते है। इन्होंने पंजाब से चिट्टा लाकर लोकेश अवस्थी खुर्सीपार जोन 2 भिलाई दीपक गुप्ता न्यू खुर्सीपार रणदीप मशाल चौक खुर्सीपार, अल्ताफ नेहरू नगर, निहाल सेक्टर 1 मिलाई तथ अन्य को चिट्टा बेचा है। आरोपी मिथलेष तथा परमेश्वर से चिट्टा जप्त करने के उपरांत इनकी निशानदेही पर दीपक गुप्ता निहाल राय, लोकेश अवस्थी, रणदीप सिंह, अल्ताफ कुरैशी से भी चिट्टा बरामद किया गया है। मामलें में पूछताछ पर अन्य की तलाश जारी है।

अब तक थाना जामुल के अपराध क्रमांक-03/2026 के तहत महिला सहित किशन पिता मुख्तार सिंह  25 साल पता ढांचा भवन जामुल तथा थाना खुर्सीपार के अपराध

क.-02/2026 के तहत मिथलेष पाठक, परमेश्वर उर्फ डेफिनेट ठाकुर दीपक गुप्ता, निहाल राय, लोकेश अवस्थी रणदीप सिंह, अल्ताफ कुरैशी के विरूद्ध धारा 8 21 (ख) 27 एनडीपीएस एक्ट कायम कर आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस रैकेट के अन्य की खोजबीन सरगमी से की जा रही है। नशे का रैकेट ध्वस्त करने हेतु विशेष टीम बनाई गई है।

जप्त समाग्री कुल 51.73 ग्राम हिरोईन (चिट्ट्टा), डोडा 281.85 ग्राम, स्वीफ्ट कार, 9 नग मोबाईल, नगद रकम 8.91,700/- रू० कुल जुमला कीगती 24,00,000/- रुपए

गिरफ्‌तार आरोपीः-

मिथिलेश पाठक 43 साल सा. जोन-3 खुर्सीपार

परमेश्वर ठाकुर उर्फ पिन्टू डेफनेट  25 साल सा. जोन-3 खुर्सीपार

दीपक कुमार 36 साल सा. इन्दिरा चौक खुर्सीपार

निहाल राव  19 साल सा. सेक्टर 1 भिलाई भ‌ट्ठी

किशन सिंग  25 साला सा. जोन-3 खुर्सीपार

लोकेश अवस्थी  21 साल सा. देवार मोहल्ला खुर्सीपार

मोह. अल्ताफ 24 साल सा. कनाल रोड खुर्सीपार

रणदीप सिंह 23 साल सा.-मसाल चौक न्यू खुर्सीपार

एक महिला


scroll to top