पुलिस की सक्रिय रणनीति, सतर्क निगरानी और विशेष अभियानों से कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत, अपराध में आई कमी… पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा
राजनांदगांव 02 जनवरी 2026:- पुलिस कप्तान सुश्री अंकिता शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस ने साल 2025 में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त और प्रभावी कार्रवाई की, जिसका असर जिले के अपराध आंकड़ों में साफ दिखाई दिया।जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में जिले के अलग-अलग थानों में कुल 3932 अपराध दर्ज किए गए थे। जबकि साल 2025 में यह संख्या घटकर 3886 रह गई। पुलिस की सक्रिय रणनीति, सतर्क निगरानी और विशेष अभियानों से कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी रही।

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने साल 2025 में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। आबकारी अधिनियम के तहत 1288 केस दर्ज कर 1351 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 11,259 लीटर से अधिक अवैध शराब (कीमत 56.74 लाख रुपए), 86 वाहन (कीमत 70.83 लाख रुपए) और 55,420 रुपए नकद जब्त किए गए। कुल मिलाकर आबकारी मामलों में 1.28 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती हुई।

जुआ, सट्टा और आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
जुआ अधिनियम के तहत 38 केसों में 176 आरोपियों पर कार्रवाई कर लगभग 16.56 लाख रुपए जब्त किए गए। सट्टा अधिनियम के अंतर्गत 48 प्रकरणों में 46 आरोपियों को पकड़ा गया। आर्म्स एक्ट के तहत 87 प्रकरण दर्ज कर 94 हथियार जब्त किए गए।

एनडीपीएस मामलों में बड़ी कार्रवाई
एनडीपीएस अधिनियम के तहत 26 मामले दर्ज कर 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने 555 किलोग्राम से अधिक गांजा, नशीली गोलियां और टैबलेट जब्त किए, जिनकी कुल कीमत वाहनों सहित 1.14 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

गुमशुदा लोगों की तलाश में सफलता
2025 में पुलिस ने 24 बालक, 78 बालिकाएं, 135 पुरुष और 153 महिलाएं सहित कुल 390 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में रिकॉर्ड अभियान
1 से 31 जनवरी 2025 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के 119 स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में एक साथ यातायात नियमों, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान 20,497 लोगों को जागरूक किया गया, 7,623 लोगों से शपथ पत्र भरवाए गए, 2500 हेलमेट और 6000 पंपलेट वितरित किए गए। इस अभियान को “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज किया गया।
वर्ष 2025 राजनांदगांव में घटित आपराधिक मामलों में पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्र कर कार्यवाही किया गया है
हत्या-27 प्रकरणों में 25 सुलझा जिसमें 63 आरोपी गिरफ्तार 02 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (01 थाना बोरतलाव नक्सल मामला, 01 थाना लालबाग अज्ञात आरोपी)
हत्या का प्रयास- 31 प्रकरणों में 28 सुलझा जिसमें 69 आरोपी गिरफ्तार 03 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (01 बोरतलाव अज्ञात, 01 सुरगी, 01 कोतवाली गिर. शेष)
आपराधिक मानव वथ
बलात्कार-
01 प्रकरणों में 01 सुलझा जिसमें 01 आरोपी गिरफ्तारी शेष।
अपहरण/व्यपहरण-
65 प्रकरणों में 61 सुलझा जिसमें 68 आरोपी गिरफ्तार 04 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (01) घुमका, 01 डोंगरगढ़, 01 सुरगी, 01 कोतवाली आरोपी गिर. शेष)
डकैती-लूट-107 प्रकरणों में 87 सुलझा जिसमें 13 आरोपी गिरफ्तार 20 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (अज्ञात आरोपी पता तलाश जारी है) 03 प्रकरणों में 03 सुलझा जिसमें 15 आरोपी गिरफ्तार ।
नकबजनी-चोरी-17 प्रकरणों में 17 सुलझा जिसमें 39 आरोपी गिरफ्तार ,156 प्रकरणों में 125 सुलझा जिसमें 120 आरोपी गिरफ्तार 31 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (अज्ञात आरोपी पता तलाश जारी)
झपटमारी-
बलवा-
खयानत
284 प्रकरणों में 236 सुलझा जिसमें 111 आरोपी गिरफ्तार 48 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (अज्ञात आरोपी पता तलाश जारी)
15 प्रकरणों में 14 सुलझा जिसमें 18 आरोपी गिरफ्तार 01 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (अज्ञात आरोपी पता तलाश जारी)
25 प्रकरणों में 23 सुलझा जिसमें 90 आरोपी गिरफ्तार 02 प्रकरण गिरफ्तारी शेष। (अज्ञात आरोपी पत्ता तलाश जारी)
थोखाधड़ी-
05 प्रकरणों में 04 सुलझा जिसमें 10 आरोपी गिरफ्तार 01 प्रकरण गिरफ्तारी शेष।
आगजनी-
चौट-
88 प्रकरणों में 57 सुलझा जसमें 99 आरोपी गिरफ्तार 31 प्रकरण विवेवनाधीन है।
दहेजमुत्त्य-
08 प्रकरणों में 08 सुलझा जिसमें 09 आरोपी गिरफ्तार ।
782 प्रकरणों में 741 सुलझा जिसमें 1298 आरोपी गिरफ्तार 41 प्रकरण गिरफ्तारी शेष।
शीलभंग-
01 प्रकरणों में 01 सुलझा जिसमें 01 आरोपी गिरफ्तार ।


