36वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का उद्घाटन

राजनांदगांव 2 जनवरी 2026 :- यातायात शाखा राजनांदगांव प्रांगण में यातायात सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात सुरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में मुकेश ठाकुर अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन द्वारा प्रदर्शनी में यातायात मॉडल, यातायात उपकरण, यातायात सामग्री, दुर्घटना नियंत्रण के ठं

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, प्रशिक्षु आईपीएस नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैशाली जैन, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश साहू,, पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप, चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई, समस्त यातायात स्टॉफ, पत्रकारगण एवं ऑटो/ई-रिक्शा चालक उपस्थित थे।


यातायात राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया जायेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्रतिदिन शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात एवं जिले के समस्त पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु अलग-अलग जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक किया जायेगा।


शिक्षण संस्थानों में यातायात जन जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा माह के दौरान गुड सेमेरिटन एवं सड़क सुरक्षा मितान का प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चौक चौराहों में आम लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, हेलमेट जागरूकता रैली, पाम्पलेट वितरण कर प्रचार-प्रसार, नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, स्कूली बसो का चेकिंग, लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन,

बिना हेलमेट के दोपहिया,बिना सीट बेल्ट के चार पहिया, मोबाईल में बात करते हुए, शराब एवं अन्य नशे का सेवन कर तथा तेज गति से वाहन चलाने वालों तथा मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने/कराने वालों को यातायात के नियमों का पालन करने संबंधी प्रभावी समझाईश-जागरूक करने संबंधी कार्यो का संपादन के साथ 31.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापषंषंषन किया जायेगा।


