IG पत्रकार वार्ता ब्रेकिंग :- 224 आम नागरिकों की हत्या की है नक्सलियों ने…IG बस्तर सुंदरराज पी…….. नए साल में किसी जवान को नहीं होने देंगे घायल…

IMG_20260104_003513.jpg

IG पत्रकार वार्ता ब्रेकिंग :- 224 आम नागरिकों की हत्या की है नक्सलियों ने…IG बस्तर सुंदरराज पी…….. नए साल में किसी जवान को नहीं होने देंगे घायल…

जगदलपुर 03 जनवरी 2026 :-बस्तर रेंज आईजी ने शनिवार को  पत्रकारवार्ता में वर्ष 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जहां इस बात को कहा गया है कि किसी भी तरह से होने वाले एनकाउंटर में हमारे जवानों को किसी भी तरह से कोई भी नुकसान नही होने देंगे, इसके लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर लिया गया है,

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने शनिवार को वर्षभर का आंकड़ा जारी करते हुए बीते 5 वर्षो का आंकड़ा जारी किया है, जिसमे लगातार जवानों ने सफलता हासिल किया है, लेकिन वही दुख व्यक्त करते हुए कहा गया कि नक्सलियों ने बौखलाहट में इन 5 वर्षों में 224 के लगभग आम नागरिकों को मारा है, आईजी बस्तर रेंज ने इन 5 वर्षों में अपनी शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि भी दिया, उनका कहना था कि इन सभी जवानों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी,

आज  03 जनवरी 2026 को सौर्य भवन, जगदलपुर में आयोजित पारंपरिक वार्षिक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बस्तर रेंज में वर्ष 2025 के दौरान पुलिसिंग से संबंधित माओवादी विरोधी अभियानों, परिचालन परिणामों, प्रमुख उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर आधारित एक समेकित रिपोर्ट प्रस्तुत की।

वर्ष 2025 बस्तर रेंज के लिए सुरक्षा, शांति, सेवा, न्याय एवं विकास के मोर्चे पर ऐतिहासिक और निर्णायक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा।

निर्णायक माओवादी विरोधी अभियान: सटीक एवं समयबद्ध आसूचना पर आधारित अभियानों, प्रभावी क्षेत्र नियंत्रण तथा विभिन्न सुरक्षा बलों के बीच सशक्त समन्वय के परिणामस्वरूप नक्सली गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित हुआ। माओवादी शीर्ष नेतृत्व को गंभीर क्षति पहुँची, हथियारों की अभूतपूर्व बरामदगी हुई तथा कई वरिष्ठ माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर सफल पुनर्वास की मुख्यधारा अपनाई।

सुरक्षा सुदृढ़ीकरण एवं विकास का विस्तार: वर्ष 2025 में सुरक्षा वातावरण के सुदृढ़ होने का बस्तर रेंज में समग्र विकास एवं जनकल्याण पर स्पष्ट सकारात्मक प्रभाव पड़ा। सड़कों, संचार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे बुनियादी ढाँचों के विस्तार के साथ-साथ दूरदराज़ क्षेत्रों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित की गई।

पुलिस–जन सहभागिता एवं सामाजिक समरसता: संवाद, विश्वास एवं सहभागिता पर आधारित समग्र पुलिस–जन दृष्टिकोण ने सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ किया और बस्तर को भय एवं असुरक्षा के वातावरण से विश्वास, स्थिरता और प्रगति की दिशा में अग्रसर किया।

संकल्प 2026: बस्तर रेंज पूर्ण शांति, समावेशी विकास एवं स्थायी समृद्धि की ओर निर्णायक रूप से अग्रसर होने के लिए पूर्णतः तैयार है।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में अर्जित निर्णायक उपलब्धियों की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए, वर्ष 2026 में शेष माओवादी नेटवर्क के पूर्ण उन्मूलन, स्थायी शांति एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की स्थापना हेतु स्पष्ट संकल्प लिया गया है। सटीक रणनीति, प्रभावी कार्रवाई और सतत प्रयासों के माध्यम से शांति बहाली की प्रक्रिया को उसके निर्णायक चरण तक पहुँचाया जाएगा।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि वर्ष 2026 में सुरक्षा, विकास एवं विश्वास निर्माण को समान प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन एवं सभी हितधारकों के साथ समन्वय में अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच, बुनियादी ढाँचे का विस्तार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने के प्रयासों को और गति दी जाएगी।
पुलिस–जन सहभागिता, संवाद एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बस्तर भय और हिंसा की विरासत को पीछे छोड़ते हुए शांति, प्रगति और समृद्ध भविष्य की ओर निर्णायक रूप से अग्रसर हो—ताकि “संकल्प 2026” के साथ बस्तर संघर्ष की पहचान से आगे बढ़कर शांति, विश्वास और विकास का सशक्त प्रतीक बन सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बस्तर  शलभ सिन्हा; पुलिस अधीक्षक, बीजापुर  डॉ. जितेंद्र यादव; पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा  गौरव राय; पुलिस अधीक्षक, सुकमा  किरण चव्हाण; पुलिस अधीक्षक, कांकेर  निखिल अशोक रकेचा; पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव  पंकज चंद्रा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर  अजय कुमार भी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान वर्ष 2026 के लिए रोडमैप एवं प्राथमिकताएँ भी प्रस्तुत की गईं।

.


scroll to top