CSR कॉन्क्लेव में प्राप्त गिफ्ट मिल्क पहल का पुरस्कार निदेशक प्रभारी को हस्तांतरित
नई दिल्ली 11 जनवरी 2026:- पीयूष गोयल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने 6 जनवरी 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन द्वारा आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव “पोषण सुरक्षा एवं कुपोषण निवारण में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका” का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पीयूष गोयल, माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र, छत्तीसगढ़ की सीएसआर पहल के अंतर्गत गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। इस पहल से भिलाई इस्पात संयंत्र के खनन क्षेत्रों में स्थित सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 4000 बच्चों को लाभ प्राप्त हुआ। विटामिन ए एवं डी से समृद्ध फ्लेवर्ड दूध की आपूर्ति एनडीडीबी द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ द्वारा की जाएगी।
अशोक कुमार पंडा, निदेशक (वित्त) एवं राजीव पांडेय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), कॉर्पोरेट कार्यालय को गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम में सहयोग हेतु मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
09 जनवरी को उक्त पुरस्कार कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) द्वारा निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र को डीआईसी सचिवालय में प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिवराजन, महाप्रबंधक (सीएसआर), मनोज दुबे, महाप्रबंधक (सीएसआर), अजय कुमार, महाप्रबंधक (डीआईसी सचिवालय) तथा के. के. वर्मा, उप प्रबंधक (सीएसआर) उपस्थित थे।
———–


