कृष्ण लीला सुनकर भक्त हुए भावविभोर, श्रद्धालु ओं ने नाचते-झूमते मनाई खुशियां, वासना रुपी पूतना के वध की सुनी कथा…राम जैसे पुत्र की कामना है तो पहले खुद बनें माता कौशल्या और पिता दशरथ: आचार्य पंडित संदीप तिवारी

IMG_20260114_114651.jpg

कृष्ण लीला सुनकर भक्त हुए भावविभोर, श्रद्धालु ओं ने नाचते-झूमते मनाई खुशियां, वासना रुपी पूतना के वध की सुनी कथा…

राम जैसे पुत्र की कामना है तो पहले खुद बनें माता कौशल्या और पिता दशरथ: आचार्य संदीप

भागवत सप्ताह के चौथे दिन मनाया गया प्रभु श्रीराम व कृष्ण के जन्मोत्सव।


भिलाई नगर 14 जनवरी 2026:-  गोवर्धन का अर्थ है गोबर का धन। इंद्रदेव अपने बल और बल और पद के कारण लोगों से अपनी पूजा करवाते थे और उनकी बात न मानने पर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप का सामना करना पड़ा। देवराज इंद्र के कहने पर पूरे ब्रज में भीषण वर्षा हुई। इंद्र के इस कृत्य को देखकर कृष्ण ने उसके अभिमान को तोड़ने व ब्रजवासियों, पशु-पक्षियों को सुरक्षित करने गोवर्धन पर्वत को अपने बाएं हाथ की कनिष्ठ अंगुली से उठाया और ब्रजवासियों का उद्धार किया। सेक्टर 2 में चल रहे भागवत सप्ताह के चौथे दिन आचार्य ने वासना रुपी राक्षसी पूतना, मन रुपी तृणावर्त व भोग रुपी सकटासुर का वध कर इनका उद्धार की कथा सुनाई।

प्रेम नारायण सेवा समिति एवं सम्प्रति सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की श्रृंखला में मंगलवार को कथा में आचार्य संदीप तिवारी ने पूतना वध, सकटासुर, तृवावर्त वध, बाल कृष्ण के माखन चोरी लीला, गोवर्धन पर्वत सहित अन्य प्रसंगों का विस्तार पूर्वक व्याख्या किया। बाल कृष्ण के माखन चोरी लीला की झांकी देखकर उपस्थित श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में भाव विभोर हो उठे। कथावाचक ने गोवर्धन लीला का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।


बाल कृष्ण की लीला सुनकर भक्त हुए भावविभोर

श्रीरामभद्र सेवा मंडल सेक्टर 2 में सर्वजन कल्याणार्थ के उद्देश्य से किये जा रहे कथा में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्म राम जैसे पुत्र की कामना सभी माता-पिता करते है। लेकिन अगर आपको राम जैसा पुत्र चाहिए तो उससे पहले आपको खुद माता कौशल्या व पिता को दशरथ बनना पड़ेगा। तब आप बच्चों से अपेक्षा राम जैसे पुत्र की रखिए। मतलब आपको भी त्याग करना पड़ेगा। बच्चों की परवरिश के दौरान माता-पिता को खुद भी संस्कारी बनना पड़ेगा। तभी बच्चे भी संस्कार सीखेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में अभिभावक खुद बच्चों के सामने अश्लील गाने देखते व नाचते है और बच्चों को भी सीखा रहे है। दिन भर मोबाईल, सोशल मीडिया में लगे रहते है और बच्चा रोया तो उसे भी मोबाईल पकड़ा कर अपने स्नेह व दायित्वों से इतिश्री कर लेते है तो बच्चा क्या सीखेगा यह खुद को समझना पड़ेगा।

माता-पिता भी करें त्याग, विभिन्न प्रसंगों पर सुनाई कथा
कथावाचक ने कृष्ण जन्म की कथा के पूर्व भगवान राम के अवतार की लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित किया है, वह आज भी प्रासंगिक है। राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध सहित राम राज्याभिषेक पर सुन्दर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई।

राम केवल नाम नही, राम एक संस्कार है
आचार्य ने बताया कि भक्ति, उपासना व क्रिया यह तीन चीजे जहां होगी वहीं प्रभु का अवतार होता है। जैसे राजा दशरथ वेद है और वेद की तीन धाराएं भक्ति का रुप माता कौशल्या, उपासना सुमित्रा व क्रिया का रुप कैकयी को कहा गया है। राम चरित्र की व्याख्या करते हुए बताया कि राम केवल एक नाम नही है अपितु राम एक संस्कार है और संस्कार सत्य व सुंदर है। इसलिए देवाधि देव महादेव भी प्रभु राम की उपासना में लीन रहते है। राम नाम एक मंत्र है जितना सरल राम का नाम है उतना ही सरल मंत्र।

राम नाम के महामंत्र को लेकर जीवन सफल करों, पूरी होगी मनोकामना रामायण का पाठ करों। इस पंक्ति की व्याख्या करते हुए कहा कि जो राम नाम के महामंत्र का जाप करेगा और राम रुपी नौका का आश्रय लेगा उसे राम भवसागर से पार करा देंगे। इसलिए मृत्यु के बाद अंतिम यात्रा में राम नाम सत्य है कहा जाता है। सत्य राम है और सत्य ही कृष्ण है।


scroll to top