तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत….. आधी रात बाद जामुल बोगदा पुलिया के पास हादसा, तीन की हालत गंभीर…..

IMG_20260114_234121.jpg

तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत
00 आधी रात बाद जामुल बोगदा पुलिया के पास हादसा, तीन की हालत गंभीर


भिलाई नगर  14 जनवरी 2026:-; नंदिनी रोड में जामुल बोगदा पुलिया से कुछ दूरी पर तिवारी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रफ्तार ज्यादा होने से कार अनियंत्रित होकर कल रात्रि डेढ़ से 2 बजे के करीब सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई।

इसके बाद कार एक मकान की दीवार में टकराई और गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सुपेला निवासी युवक प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जो बुरी तरह घायल हो गए। का इलाज बीएम शाह हॉस्पिटल में चल रहा है।


जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि घटना नंदिनी से जामुल रोड की है, जब कार में सवार होकर चार युवा नंदिनी से जामुल की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार कर रात्रि डेढ़ से 2 बजे के मध्य पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई इसके बाद समीप घर की दीवार से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। कर क्रमांक सीजी 10 एके 7522 को राहुल साहू चल रहा था।

जैसे ही हादसा हुआ जोरदार आवाज आई। इससे आसपास के घर के लोग बाहर निकल गए। उन्होंने हादसा देखा और फौरन इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायलों को निकाल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का नाम प्रवीण कुमार निवासी सुपेला का रहने वाला बताया गया है।

उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के मध्य बताई गई है। राहुल साहू, आकाश एवं प्रशांत मांडले को घायल अवस्था में बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। जामुल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


scroll to top