सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
🔸 प्रतियोगिता 18 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी।
🔸 आयोजन स्थल शहीद पार्क, सिविक सेंटर, भिलाई निर्धारित किया गया है।
🔸 प्रतियोगिता का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति रचनात्मक माध्यम से जागरूक करना है।
🔸 प्रतिभागी रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से हेलमेट उपयोग, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल, सुरक्षित ड्राइविंग एवं दुर्घटना रोकथाम जैसे विषयों को प्रदर्शित करेंगे।
🔸 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुरस्कृत किया जाएगा।
🔸 आयोजन से संबंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 7828124100 जारी किया गया है।

भिलाई नगर 17 जनवरी 2026:- सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहीद पार्क, सिविक सेंटर, भिलाई में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों के पालन हेतु रचनात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का उपयोग, यातायात संकेतों का पालन, सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग, तथा दुर्घटना से बचाव के उपायों को रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजन प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कृतियों का चयन कर प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर दिनांक 31 जनवरी 2026 को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 7828124100 पर संपर्क किया जा सकता है।




