अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करते 02 आदतन आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में देशी/कच्ची शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त….

IMG-20260120-WA0633.jpg

अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करते 02 आदतन आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में देशी/कच्ची शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

  दुर्ग 20 जनवरी 2026:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल  द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  मणीशंकर चंद्रा  नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  हर्षित मेहर एवं थाना प्रभारी पुलगांव उप निरीक्षक अमित अदानी के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी नगपुरा द्वारा यह कार्यवाही की गई।

19.01.2026 को चौकी नगपुरा पुलिस टीम भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान मालूद-नगपुरा के मध्य चिखली रोड पर उपस्थित थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG-07-CW-0849 में अवैध शराब लेकर उरला भट्ठी से नगपुरा की ओर आ रहे हैं।

सूचना की तस्दीक उपरांत मुखबिर पंचनामा तैयार कर गवाहों को धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस तामील कर मौके पर घेराबंदी की गई। मुखबिर के बताए अनुसार मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई।

■ जप्ती विवरण —

🔹 आरोपी राजू पारधी के कब्जे से –

  • शोले मसाला मदिरा – 133 पौवा (प्रत्येक 180 एमएल)
  • कुल मात्रा – 23.940 बल्क लीटर
  • अनुमानित कीमत – ₹11,900/-

🔹 आरोपी रामधारी पारधी के कब्जे से –

  • कच्ची महुआ शराब – 01 लीटर की 07 बोतल
  • कुल मात्रा – 07 बल्क लीटर
  • अनुमानित कीमत – ₹1,750/-

🔹 एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर

  • क्रमांक – CG-07-CW-0849
  • अनुमानित कीमत – ₹60,000/-

➡️ कुल जप्त मशरूका कीमत – ₹73,650/-

■ आरोपी विवरण —

1️⃣ राजू पारधी, पिता स्व. झडीराम पारधी, उम्र 37 वर्ष
निवासी – खुर्सीडीह, चौकी नगपुरा

2️⃣ रामधारी पारधी, पिता नंदकुमार पारधी, उम्र 41 वर्ष
निवासी – दमोदा

आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करना स्वीकार करने पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/2026,
धारा 34(2), 49(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

■ सराहनीय भूमिका —

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अदानी, चौकी प्रभारी नगपुरा सउनि राजकुमार देशमुख, तथा चौकी स्टाफ एवं एसीसीयू टीम का विशेष योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस
नशे के विरुद्ध सख़्त — कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध


scroll to top