अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान — विगत 03 माह में 127 प्रकरणों में 39,53,549/- रुपये की अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त
राजनांदगांव 20 जनवरी 2026:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शराब कोचियों एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के दौरान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ में लाई जा रही अवैध शराब को जप्त कर प्रभावी कार्यवाही की गई।

मध्य प्रदेश के एक अवैध शराब संचालक/मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया।
विगत 03 माह में धारा 34(1) एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कुल 127 प्रकरणों में 138 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
आरोपियों के कब्जे से कुल 1150.33 बल्क लीटर अवैध शराब कीमती 8,88,549/- रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त 41 दोपहिया वाहन एवं 02 चारपहिया वाहन कीमती 30,65,000/- रुपये जप्त किए गए।

इस प्रकार अवैध शराब एवं वाहनों सहित कुल 39,53,549/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर (मध्य प्रदेश/महाराष्ट्र) से अवैध शराब तस्करी के प्रमुख प्रकरण
छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर से अवैध शराब तस्करी के कुल 05 बड़े मामलों में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ (अप.क्र. 33/26), थाना बसंतपुर (अप.क्र. 586/25), थाना डोंगरगढ़ (अप.क्र. 606/25) तथा थाना डोंगरगांव (अप.क्र. 346/25, 347/25) में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया,

जिसका विवरण निम्नानुसार है—
मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब
🔹 धारा 34(1), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 03 प्रकरणों में 08 आरोपियों से
464.46 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 5,59,389/- रुपये जप्त।
🔹 तस्करी में प्रयुक्त 01 दोपहिया वाहन एवं 02 चारपहिया वाहन, कुल कीमती 14,80,000/- रुपये जप्त।

महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब
🔹 धारा 34(1), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में 02 आरोपियों से
12.96 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 5,760/- रुपये जप्त।
🔹 तस्करी में प्रयुक्त 01 दोपहिया वाहन, कीमती 20,000/- रुपये जप्त।
छत्तीसगढ़ निर्मित अवैध शराब (जिले के भीतर) के प्रकरण
जिले के भीतर छत्तीसगढ़ निर्मित अवैध शराब के मामलों में कुल 122 प्रकरणों में 128 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, विवरण निम्नानुसार है—
छत्तीसगढ़ निर्मित देशी शराब
🔹 धारा 34(1), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 92 प्रकरणों में 95 आरोपियों से
522.40 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2,34,860/- रुपये जप्त।

छत्तीसगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब
🔹 धारा 34(1), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 30 प्रकरणों में 33 आरोपियों से
133.23 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 88,540/- रुपये जप्त।
🔹 देशी/विदेशी शराब परिवहन में प्रयुक्त 39 दोपहिया वाहन, कीमती 15,65,000/- रुपये जप्त।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों शराब तस्करी के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदतन अपराधियों एवं बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।


