स्वर्ण जयंती पार्क, पानी के कुंड के पास, कोलार रोड, भोपाल में 23 जनवरी को वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन…

वसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 🙏
दिनाँक 23 जनवरी 2026 शुक्रवार
समय : प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक
स्थान : स्वर्ण जयंती पार्क, पानी के कुंड के पास, कोलार रोड, भोपाल

भोपाल 22 जनवरी 2026:- भारतीय संस्कृति के सभी पर्व योग की शिक्षा के साथ अनुशासन, स्वच्छता, आत्मीयता, संकल्पों को गति देने, सकारात्मक दिनचर्या अपनाने एवं शुभ भाव में रहने का संदेश देते हैं।
नई विद्या सीखने की शुरुआत के लिए वसंत पंचमी सर्वश्रेष्ठ दिन मानी जाती है। देवी सरस्वती विद्या की अधिष्ठात्री देवी हैं और विद्या को सभी प्रकार के धन में सर्वोच्च माना गया है। विद्या के माध्यम से ही जीवन में सुख, सुविधा और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। योग अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करती है।



