सेल स्थापना दिवस पर रन फॉर सेल दौड़ का आयोजन
आलोक कुमार और अवि मिश्रा बेस्ट टाइमिंग के साथ विजेता रहे

भिलाई नगर 24 जनवरी 2026:- सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी 2026 को जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में 5 किमी पैदल चाल/दौड़ का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से किया गया, जो जयंती स्टेडियम से प्रारम्भ होकर टीए बिल्डिंग, पोस्ट ऑफिस, मिराज सिनेमा, भिलाई निवास, चोपड़ा पेट्रोल पम्प होते हुए वापस जयंती स्टेडियम में समाप्त हुआ। इस दौड़ में भाग लेने हेतु लगभग 3000 की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित हुए थे। प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा सेल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया था।

रन फॉर सेल के प्रतिभागियों को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने सेल की झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीन निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) श्री प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान), सीएमएलओ श्री कमल भास्कर एवं कार्यपालक निदेशक (रावघाट), सीएमएलओ श्री अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधकगण संयंत्र के क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र सहित कार्यपालक निदेशकों द्वारा इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। दौड़ के पहले उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) राजेंद्र प्रसाद ने स्वस्थ जीवनशैली हेतु सभी को शपथ दिलाई।


इस प्रतियोगिता में आलोक कुमार ने बेस्ट क्लॉकिंग टाइम (टाइमिंग-15 मिनट 32.00 सेकण्ड) दर्ज करते हुए पुरुष समूह में ओवरआल विजेता का ख़िताब प्राप्त किया एवं श्रीमती प्रगति प्रसाद ने बेस्ट क्लॉकिंग टाइम (टाइमिंग-20 मिनट 54.99 सेकण्ड) दर्ज करते हुए महिला समूह से ओवरआल विजेता का ख़िताब प्राप्त किया। गौरतलब है कि सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग के लिए एक धावक और धाविका को 5000 रूपये नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग के लिए 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रूपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।


इस प्रतियोगिता हेतु, सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा तय मापदंड के आधार पर श्रेणियां निर्धारित की गई थी। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रेणी अ में कक्षा छठवीं तक के बच्चे, श्रेणी ब में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बच्चे, श्रेणी स में बारहवीं से ऊपर 45 वर्ष तक के, श्रेणी द में 46 वर्ष से 60 वर्ष तक तथा श्रेणी उ में भूतपूर्व कर्मचारियों (सेवानिवृत्त) ने भाग लिया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के श्री सुप्रियो सेन द्वारा किया गया, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे एन ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं प्रतियोगिता का समन्वयन प्रशिक्षक (एथलेटिक्स) श्री अनिरुद्ध द्वारा किया गया।
सेल स्थापना दिवस 5 कि.मी. दौड़ के अन्य श्रेणीयों के अंतिम परिणाम इस प्रकार है: कक्षा छठी तक के बालक आदित्य (टाइमिंग-21 मिनट 40.00 सेकण्ड), निखिल तथा वरुण शिखा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छह तक की बालिका वर्ग में अवि मिश्रा (टाइमिंग-27 मिनट 40.01 सेकण्ड), सुर्यांशी मौर्या एवं बरखा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बालक वर्ग में आलोक कुमार, प्राजंल यादव एवं अनुराग एक्का क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बालिका वर्ग में आशा साहू, नेहा लांजीवार एवं कलश झा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा बारहवीं से 45 वर्ष के बालक-पुरुष वर्ग में नरेश कुमार, देवेन्द्र वर्मा एवं प्रेम प्रकाश क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बारहवीं से 45 वर्ष के बालिका–महिला वर्ग में अंजलि पाल, सरस्वती एवं अनिषा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 46 से 60 वर्ष के बीच के पुरुष वर्ग में ए के राय, चेनाया एवं सुखदेव सिंह मार्कों क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 46 से 60 वर्ष के बीच की महिला वर्ग सुनेखा शर्मा, पल्लवी ठाकुर एवं कुलेश्वरी प्रीतम क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। भूतपूर्व कर्मचारी पुरुष वर्ग में श्री गंगेश्वर देवांगन, देवधर राम ठाकुर एवं तोरण लाल साहू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। भूतपूर्व कर्मचारी महिला वर्ग में श्रीमती तांद्रा धर, बैसाखिन बाई एवं कंगना दुबे क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।सेल स्थापना दिवस पर 174 कर्मचारी दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित





