स्वास्थ्य परीक्षण कर ड्राइवरों को लाइसेंस बनाने दिया गया मार्गदर्शन….. सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बीटीटीटीए ने किया आयोजन…. परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की रही मौजूदगी….

IMG-20260125-WA05541.jpg

स्वास्थ्य परीक्षण कर ड्राइवरों को लाइसेंस बनाने दिया गया मार्गदर्शन
00 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बीटीटीटीए ने किया आयोजन
00 परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की रही मौजूदगी

भिलाई नगर 25 जनवरी 2026:- भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने दुर्ग परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा माह के तहत खुर्सीपार गेट, भिलाई स्थित अपने मुख्य कार्यालय में जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना था, बल्कि ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों को स्वास्थ्य, यातायात नियमों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी था।


इस अभियान के दौरान अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। ड्राइवरों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पाया। नए ड्राइवरों को प्रोत्साहित करने के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक हेलमेट मुफ्त में वितरित किए गए ताकि दुपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया जा सके। इसके साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें कईं लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ यूबीएस चौहान थे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर एक उप पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने अपनी उपस्थिति से इसे और भी महत्वपूर्ण बनाया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों और ड्राइवरों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों और उनके पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नशे में वाहन न चलाने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, यातायात से संबंधित सभी दस्तावेज सही और अद्यतन रखने, सीट बेल्ट के उपयोग और सड़क पर मानवता और सूझबूझ से वाहन चलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


कार्यक्रम में भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, गनी खान, सुधीर सिंह, महेंद्र सिंह पप्पू, दिलीप खटवानी, बलजिंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह लल्लू, कोषाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, पंकज सिंह, राहुल जैन, सतेंद्र शर्मा, राजू भसीन, कमलेश्वर सिंह, सुनिल यादव, पंकज शर्मा, विक्रम अग्रवाल, वाजिद अंसारी, रमन, आनंद सिंह, निर्मल सिंह निम्मे, अभिषेक जैन, आनंद सिंह, अनिल सिंह, सोम सिंह, गुरप्रीत सिंह, गोनी सिंह, चिंटू सिंह व अन्य सदस्य एवं पदाधिकारीयों ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।


scroll to top