जेना स्माल फायनेंस बैंक सुपेला में खाता खोलकर आन-लाईन धोखाधड़ी की रकम आहरण करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी द्वारा 12 लाख रुपए से ऊपर की अवैध धनराशि अपने खाता में जमा कराई गई

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
दुर्ग 30 जनवरी 2026:- गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त इन्कालेजमेंन्ट के म्यूल एकाउंट के नंबर के संबंध में जानकारी मिलने पर जेना स्माल फायनेंस बैक सुपेला का खाता धारक मोहम्मद गुलाम अंसारी 36 साल, वैशाली नगर द्वारा जेना स्माल फायनेंस बैक सुपेला में खाता खुलवाकर ऑन लाईन ठगी की रकम प्राप्त कर बेईमानी व किन्हीं प्रर्वचना पूर्ण से अवैध धनलाभ अर्जित करने के प्रयोग में लाकर संपत्ति का संवर्धन कर खाता में 16.10.2024 से अवैध रूप से धन अर्जित कर 12,78,997 रू ऑनलाइन ठगी की रकम को छल करते हुये खाता में जमा करवाकर प्राप्त किया जाना पाये जाने पर थाना सुपेला में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस कायम कर आरोपी को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव ,सउनि पूरण दास साहू, एवं अभय शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद गुलाम अंसारी
उम्र 36 वर्ष
वैशाली नगर



