PWD में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सागर होटल दुर्ग का GM विजय स्वाइन सहित 02 आरोपी गिरफतार…
जनप्रतिनिधि का निज सहायक सहित 04 आरोपी फरार

नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज
▪️ पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर BNS एवं POCSO Act के तहत अपराध पंजीबद्ध
▪️ प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार, शेष आरोपियों की तलाश जारी
▪️ प्रकरण की विवेचना संवेदनशीलता एवं विधि अनुसार जारी
भिलाई नगर 31 जनवरी 2026:- PWD में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग पीड़िता के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सागर होटल दुर्ग का GM विजय स्वाइन सहित 02 आरोपी गिरफतार… जनप्रतिनिधि का निज सहायक सहित 04 आरोपी फरार महिला की शिकायत पर 30 जनवरी को महिला थाने में छह आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया, अपराध दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने पीड़िता का दुर्ग न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष 164 का बयान भी पंजीकृत करवाया। पीड़िता ने महिला थाने में विजय स्वाइन, अनिल चौधरी,संजय पंडित, भीम नारायण पांडेय, गोविंद सिंह नागवंशी, संदीप उर्फ राजू कश्यप के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया ।
30.01.2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत की। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल 06 आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं कारित की गईं।

पुलिस के अनुसार प्राप्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS एवं POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

आरोपियों ने पहले पीड़िता को नाबालिग रहते पीडब्ल्यूडी में संविदा पर नौकरी लगवाई। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी और सामूहिक रूप से अनाचार करते रहे। इस बीच आरोपी उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने और पीडब्ल्यूडी की नौकरी से निकलवा देने की धमकी देकर चुप कराते रहे। प्रकरण में पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दुर्ग के प्रतिष्ठित होटल सागर इंटरनेशनल के मैनेजर विजय स्वाइन (47) और खुर्सीपार निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार अनिल चौधरी (60) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरोपी का विवरण :
▪️ 1. विजय स्वाइन,उम्र 47 पता दुर्गा नगर पश्चिम आनंद नगर स्मृति नगर पुलिस चौकी भिलाई।
2. अनिल चौधरी, उम्र 60 पता ज़ोन वन खुर्शीपार।
जप्त सामग्री :
▪️ विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य (जांचाधीन)
देखनी है कि 30 31 जनवरी की देररात्रि STEEL CITY ON LINE ने प्रमुखता के साथ इस मामले को उजागर किया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
भिलाई -दुर्ग शहर में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध दर्ज कर महिला का दुर्ग न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष 164 का भी बयान दर्ज कराया गया है इस मामले में शहर के हाई प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए हैं इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है बताया जाता है कि शहर के एक प्रतिष्ठित होटल के महाप्रबंधक को उसके स्मृति नगर क्षेत्र में स्थित निवास से दबोचा गया है वहीं शहर के एक प्रमुख जनप्रतिनिधि का निज सहायक का भी नाम इस मामले में सामने आ रहा है पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बचते नजर आ रहे हैं, पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी शनिवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला थाने में पीड़ित महिला की रपट पर 5 से 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
दुर्ग जिले में गैंग रेप के एक सनसनीखेज मामले से जुड़े बड़े आरोपियों को आज देर रात दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना में आधा दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं जिनमें से तीन बड़े ऐसे नाम बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी सचमुच भिलाई दुर्ग शहर के लिए बड़ी चर्चा का विषय बन सकता है क्योंकि घटना के आरोपियों में जिले के एक जनप्रतिनिधि के निजी सहायक समेत लग्जरी होटल के मुख्य प्रबंधक सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि पुलिस के आला अफसरों ने इस विषय पर फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया है। मगर शनिवार की शाम तक आधिकारिक रूप से घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना का एक आरोपी आज रात जैसे ही जिले में दाखिल हुआ, उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के संबंध में जानकारी मिली है कि वह पारिवारिक वेडिंग की वजह से बाहर था। दुसरी तरफ पुलिस टीम लगातार सर्चिंग जारी रखें हुए थी। महिला थाना में अपराध दर्ज होने के बाद पीड़िता का मजिस्टेट्रियल बयान होने के बाद यह मामला काफी संजीदगी से पुलिस तफ्तीश के दायरे में रहा। सभी आरोपितों को एक के बाद एक निगरानी के बाद पुलिस ने पकड़ा।


