हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में राजनांदगांव की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

राजनंदगांव 5 फरवरी 2026:- क्रॉस कंट्री दौड़ में राजनांदगांव की तीन बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हुआ है 20 फरवरी से कर्नाटक में आयोजित प्रतियोगिता में चयनित तीनों बालिकाओं ने अपने कोच के साथ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से सौजन्य भेंट की पुलिस अधीक्षक महोदया ने खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

👉 भगवती यादव ने 40:10.23 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
👉 निशा साहू ने 41:20.04 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता।
👉 साक्षी यादव ने 43:11.45 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ी एक ही कोच आर0 कामता प्रसाद यादव के प्रशिक्षण में तैयार हुई हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो कर्नाटक राज्य में आयोजित होगी।

खिलाड़ी 20 फरवरी को कर्नाटक के लिए रवाना होकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कर्नाटक रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा से सौजन्य मुलाकात की।
पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

राजनांदगांव पुलिस खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करती है एवं उनके सफल प्रदर्शन की शुभेच्छा प्रकट करती है।

