ट्रांसपोर्टर अशोक कोचर जैन का निधन… रविवार 8 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रिसाली मुक्ति धाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार… अभिषेक जैन के पिता थे

भिलाई नगर 07 फरवरी 2026:- मैत्री नगर रिसाली निवासी एवं पावर हाउस स्थित अभिषेक कैरियर के संचालक व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अशोक कोचर जैन ( 70 वर्ष ) का 7 फरवरी की सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार 8 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे रिसाली मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे किशोर, बिमलेश जैन के भाई व अभिषेक जैन के पिता थे।
उनके निधन पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।



