भिलाई में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

भिलाई नगर 07 फरवरी 2026:- सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

मृतका की पहचान राजिंदर कौर के रूप में हुई बाई, पिछले 3 साल से उक्त पते पर एक व्यक्ति के साथ महिला लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी
5 फरवरी की रात दोनों के साथ शराब पीने की जानकारी सामने आई
इसी दौरान महिला के नाक से खून निकलने की बात कही जा रही
बॉयफ्रेंड राजा नाथ(नाग) जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
6 फरवरी को महिला की मौत की पुष्टि
मृतका के परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने मामला संदिग्ध मौत मानकर जांच शुरू की
भट्टी टीआई प्रकाश कांत के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा




