बहन की शादी के लिए सुपरवाइजर को 25 हजार
00 ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने निभाई जिम्मेदारी

भिलाई नगर 15 फरवरी 2026:- भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार एसोसिएशन के सुपरवाइजर अंकुश सिंह की बहन के विवाह हेतु 25,000 रुपए की नगद सहयोग राशि प्रदान की गई तथा परिवारों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकित सिंह ‘लल्लू’, कोषाध्यक्ष जोगा राव, शहनवाज़ कुरैशी, सोम सिंह , डॉ हरजिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
गौरतलब रहे कि भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने अपने यूनियन में बतौर सदस्य शामिल ड्राइवर, हेल्पर, मैकेनिक सहित अन्य स्टाफ की बहन और बेटी की शादी में 25 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान करने का नियम बनाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में अब तक कईं लोगों को इस नियम के तहत आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।



