24 घंटे के भीतर नकब्जानी की घटना का खुलासा….चांदी के जेवर, मोबाइल एवं नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार चोरी गई सम्पूर्ण मसरूका बरामद

IMG-20260215-WA1704.jpg

24 घंटे के भीतर नकबजनी की घटना का सफल खुलासा
▪️ कैंप-01 क्षेत्र में सूने मकान को बनाया गया था निशाना
▪️ चांदी के जेवर, मोबाइल एवं नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार चोरी गई सम्पूर्ण मसरूका बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई

भिलाई नगर 15 फरवरी 2026:-  गुरचरण कौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी गुपचुप मोहल्ला, कैम्प-01 भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में उनके घर के अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे चांदी के जेवरात, मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेही परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी 18 नम्बर रोड, कैम्प-01 भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने रात्रि में घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई सम्पूर्ण संपत्ति विधिवत जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण :
आरोपी द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना कारित की गई।

▪️ घटनास्थल :
गुपचुप मोहल्ला, कैम्प-01 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

  1. परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी 18 नम्बर रोड, कैम्प-01 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग
    ▪️ जप्त सामग्री :
  2. चांदी का ब्रेसलेट 03 नग
  3. मोबाइल फोन 04 नग
  4. चांदी की पायल 02 नग
  5. चांदी का सिक्का 01 नग
  6. बच्चे का चांदी का कड़ा 01 नग
  7. चांदी की बाली 01 नग
  8. नगदी रकम 2000/- रुपये
    (कुल अनुमानित मूल्य लगभग 15,000/- रुपये)

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक मनीष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, आरक्षक विकास सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


scroll to top