व्यापारी संवाद सम्मलेन मे सरगुजा पुलिस का हुआ हुआ सम्मान.... - Steel City Online News Portal

व्यापारी संवाद सम्मलेन मे सरगुजा पुलिस का हुआ हुआ सम्मान….

IMG-20260217-WA0826.jpg

व्यापारी संवाद सम्मलेन मे सरगुजा पुलिस का हुआ हुआ सम्मान

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले का चंद घंटे मे किया गया था खुलासा।
:- पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम किया गया था बरामद।
:- जिले भर मे पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की हुई थी सराहना।

  सरगुजा 17 फरवरी 2026:- गत दिवस होटल पर्पल ओर्किंड मे आयोजित व्यापारी संवाद सम्मलेन के दौरान  मंत्री पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व छ.ग.  राजेश अग्रवाल द्वारा सरगुजा पुलिस की थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम का सम्मान कर सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना की गई।

विदित हो कि  28/12/25 को शहर के व्यापारी  अनिल अग्रवाल अपने दुकान से घर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाश द्वारा अचानक डंडे से जोरदार प्रहार कर व्यापारी को आहत कर रुपये से भरे बैग को छीनकर अंधेरे में फरार हो गए थे। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल  के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चंद घंटे के भीतर प्रकरण के आरोपी (01) दीपक दास (02) रोहित दास को हिरासत मे ले लिया गया साथ ही आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं 20 लाख रुपये नगद लूट की रकम बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड मे भेजा गया था।

व्यापारी संवाद सम्मलेन कार्यक्रम के दौरान  मंत्री छ.ग. शासन  राजेश अग्रवाल, विधायक लुन्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष  अखिलेश सोनी, व्यापारी  अनिल अग्रवाल एवं समस्त व्यापारी वर्ग द्वारा टीम की सराहना करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अमित विश्वकर्मा को सम्मान स्वरुप शाल पहनाकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

सरगुजा पुलिस आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर रही है, साथ ही आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


scroll to top