सुबह- सुबह विशेष कॉम्बिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी तत्वों एवं अवैध कारोबारियों की व्यापक चेकिंग..

IMG-20260217-WA1018.jpg

प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक विशेष कॉम्बिंग अभियान संचालित
▪️ संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी तत्वों एवं अवैध कारोबारियों की व्यापक चेकिंग
▪️ 02.10 कि.ग्रा. गांजा एवं ₹5200/- नगद जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
▪️ 03 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत

मुख्य बिंदु
▪️ जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान
▪️ अवैध मादक पदार्थ पर वैधानिक कार्यवाही
▪️ वारंटियों की गिरफ्तारी
▪️ अभियान के दौरान सतत निगरानी एवं तस्दीक

भिलाई नगर 17 फरवरी 2026:-  17 फरवरी को प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की जांच हेतु विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान दुर्ग अनुविभाग के थाना मोहन नगर क्षेत्र उरला, भिलाई नगर अनुविभाग के थाना सुपेला क्षेत्र नेहरू भवन, संजय नगर, कुम्हारपारा, भीमनगर, शिवपारा, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर तथा छावनी अनुविभाग के थाना छावनी क्षेत्र कैची मोहल्ला, कसाई मोहल्ला, चन्द्रशेखर आजाद मोहल्ला, सुभाष नगर, सुन्दर नगर एवं प्रगति नगर में एक साथ संचालित किया गया।

अभियान के दौरान थाना छावनी क्षेत्र के प्रगति नगर में सूचना प्राप्त होने पर एस. नीला द्वारा अवैध रूप से गांजा विक्रय किया जाना पाया गया। विधिवत तलाशी में 02.10 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की रकम ₹5200/- जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना छावनी में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 20(b) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी प्रकार थाना सुपेला क्षेत्र में जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत आकाश साहू, बबलू साह एवं कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटनास्थल :
प्रगति नगर, कैम्प-1, छावनी, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

  1. एस. नीला, उम्र 36 वर्ष, निवासी प्रगति नगर, कैम्प-1 छावनी
  2. आकाश साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी संजय नगर कुम्हारपारा, सुपेला
  3. बबलू साह, निवासी लक्ष्मी नगर आदर्श पारा, सुपेला
  4. कमलजीत सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नेहरू भवन रोड, चिंगरी पारा, सुपेला

▪️ जप्त सामग्री :

  1. 02.10 किलोग्राम गांजा
  2. ₹5200/- नगद रकम

▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर, सुपेला एवं छावनी के थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों, पेट्रोलिंग टीम एवं समस्त पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।


scroll to top