छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारियों IAS AWARD : केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना  दी पदोन्नति की स्वीकृति….

IMG_20260218_004104.jpg

छत्तीसगढ़ के 7 अधिकारियों IAS AWARD : केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना  दी पदोन्नति की स्वीकृति….

रायपुर 17 फरवरी 2026 :- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अवार्ड हुआ है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की है।

छत्तीसगढ़ सरकार को 7 और आईएएस अधिकारी और मिले हैं। केंद्रीय कार्मिक, एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर राज्य सिविल सेवा के इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है। चयनित अधिकारियों में, तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकारिहा शामिल हैं।

राष्ट्रपति की स्वीकृति से नियुक्ति

अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है। चयनित अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत की गई है। इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 की अवधि में उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध IAS कैडर में शामिल किया गया है।


scroll to top