भिलाई नगर 19 फरवरी 2026:- भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व अधिशासी निदेशक बी. एम. के. बाजपेयी का बुधवार 18 फरवरी की रात्रि 8:45 बजे के करीब निधन हो गया है। वे करीब 83 वर्ष के थे। 18 फरवरी बुधवार की रात को उन्हें बेहोशी की अवस्था में सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के पश्चात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 19 फरवरी को दोपहर में रिसाली मुक्ति धाम में किया गया वह भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक विशाल शुक्ला के ससुर थे।
अंतिम संस्कार के समय भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व अधिशासी निदेशक अशोक कुमार, गणतंत्र ओझा, वी के अरोरा, वी के नेहरू, वी के धवन, टी बी सिंह,एम एम भदौरिया, एस के प्रधान, ओ ए अध्यक्ष एन के बंछोर, वी एन दीक्षित, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष यू के दीक्षित, एस एन आबिदी, पी के तिवारी, कैलाश धर दीवान, कनक तिवारी, एस के नंदनवार, प्रवीण मिश्रा, संजीव नैय्यर, ए के दीक्षित, राजेश नागरिया, प्रशान्त तिवारी, विरेन्द्र पांडेय, पी सी थामस, अशोक अग्रवाल, , उमाकांत दीक्षित, राजेश मिश्रा, एस पी एस जग्गी, कैलाश मल्होत्रा, अशोक कुमार, पुनीत चौबे, एस एन सिंह, ए एन सिंह, विजय, कुमार के अलावा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के राजनांदगांव, रायपुर, भिलाई दुर्ग, बिलासपुर के पदाधिकारी।


ओए के परविंदर सिंह, फिल फाउंडेशन, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स, सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य। वर्तमान में संयंत्र प्रबंधन से CGM मार्केटिंग सुब्रमण्यम जी, अमूल्य प्रियदर्शी, मनीष शुक्ला, संदीप झा, अजय कुमार, शिखर तिवारी, विजय मिश्रा, संतोष सिंह बैंस, शिवराजन नायर, मनोज दुबे, संजय दवे, सहित कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) कार्यालय के संजय तिवारी सहित भिलाई इस्पात संयंत्र, भी आर एल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

