फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस आपरेटर भेजा गया जेल 15 फर्जी सिमों में विभिन्न राज्यों में 32 आनलाईन फाड की शिकायतें हैं दर्ज…

IMG-20260219-WA0483.jpg

फर्जी सिम जारी करने वाला पीओएस आपरेटर भेजा गया जेल 15 फर्जी सिमों में विभिन्न राज्यों में 32 आनलाईन फाड की शिकायतें हैं दर्ज

राजनांदगांव 19 फरवरी 2026 :- पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक  अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अवैध तरीके से मोबाईल सिम जारी कर इसका उपयोग सायबर फाड करने वालों को उपलब्ध कराने वाले पर प्रभावी अंकुश लगाने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक नंद किशोर गौतम के नेतृत्व में आरोपी पर कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

सायबर फाड में अंकुश लगाने हेतु प्वाइंट आफ सेल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसमें विवेचना के दौरान मोबाइल नंबर 8770041517 सिम क्रमांक 8991932410178116337यू के माध्यम से पीओएस संचालक सिम संतोष कुमार देवांगन पिता स्व. कृष्ण राम देवांगन, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुर्गा टाकिज के पीछे, वार्ड नंबर 39, राजनांदगांव द्वारा जो कि महावीर चौक स्थित एक संचार केंद्र में पीओएस के रूप में कार्यरत था 15 सिम कार्ड जारी किए गए थे। जारी किए गए सिमों का उपयोग कुल 32 ऑनलाइन फाड में विभिन्न राज्यों जैसे आंध्रप्रदेश, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना में साइबर ठगी की गई। प्रकरण में बीएनएस, आईटी एक्ट के धाराओं सहित दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज दिनांक को आरोपी संतोष कुमार देवांगन पिता स्व. कृष्ण राम देवांगन, उम्र 30 वर्ष को रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

इस कार्यवाही में आरक्षक प्रयंश, अविरल और श्रीनिवास की सराहनीय भूमिका रही।


scroll to top