वैशाली नगर के लिए ऐतिहासिक दिन : विधायक रिकेश के प्रयासों से 43.4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी... नया निगम भवन, 1000 सीटर ऑडिटोरियम और नंदिनी रोड का होगा कायाकल्प... - Steel City Online News Portal

वैशाली नगर के लिए ऐतिहासिक दिन : विधायक रिकेश के प्रयासों से 43.4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी… नया निगम भवन, 1000 सीटर ऑडिटोरियम और नंदिनी रोड का होगा कायाकल्प…

IMG_20251223_145015.jpg

वैशाली नगर के लिए ऐतिहासिक दिन : विधायक रिकेश के प्रयासों से 43.4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

नया निगम भवन, 1000 सीटर ऑडिटोरियम और नंदिनी रोड का होगा कायाकल्प

▶️​विधायक रिकेश सेन ने अधोसंरचना मद से मिली बड़ी सौगात के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का जताया आभार

भिलाई नगर, 24 फरवरी2025:-  वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ विधायक रिकेश सेन को बड़ी सफलता मिली है। उनके द्वारा प्रेषित प्रस्तावों पर त्वरित अमल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना मद से 43.4 करोड़ रुपये के विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक रिकेश सेन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृत कार्यों का विवरण

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नगरीय निकाय अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत भिलाई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम भिलाई के सुव्यवस्थित संचालन और जनता की सुविधाओं के लिए नए भव्य कार्यालय भवन निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक 1000 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम के अंतर्गत पहुँच मार्ग, विद्युतीकरण तथा एकीकृत खेल परिसर हेतु पहुँच मार्ग एवं नाली निर्माण के लिए 5.5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

​विधायक रिकेश ने बताया कि एसीसी चौक से पावर हाउस चौक तक नंदिनी रोड के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 2.9 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, जिससे यातायात सुगम होगा। वैशाली नगर की जनता से किया हर वायदा मेरा संकल्प है। 43.4 करोड़ के ये कार्य भिलाई की तस्वीर बदल देंगे। नया निगम भवन और विशाल ऑडिटोरियम हमारे शहर की नई पहचान बनेंगे।

श्री सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभारी हूँ जिन्होंने वैशाली नगर के विकास को प्राथमिकता दी। इन कार्यों के धरातल पर उतरने से न केवल शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में भी बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शुरू कराए जाएं।


scroll to top