न्यु प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के पदाधिकारी का चुनाव रविवार 1 मार्च को... अध्यक्ष पद  पंचकोणी संघर्ष, महासचिव पद पर सीधा मुकाबला... - Steel City Online News Portal

न्यु प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के पदाधिकारी का चुनाव रविवार 1 मार्च को… अध्यक्ष पद  पंचकोणी संघर्ष, महासचिव पद पर सीधा मुकाबला…

IMG_20260228_233722.jpg

न्यु प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के पदाधिकारी का चुनाव 1 मार्च को

भिलाई नगर 28 फरवरी 2026:- न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर पत्रकार बिरादरी में में सरगर्मी तेज हो गई है। 1 मार्च 2026 को होने वाले मतदान में कुल 16 पदों में से 3 पदों पर निविरीध निर्वाचन तय हो चुका है, जबकि शेष 13 पदों के लिए 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष और सचिव के दो पद पर एक एक नामांकन होने के कारण कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश चौहान तथा सचिव के दो पदों पर गौकरण निषाद उर्फ गणेश और जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू को  निविरीध निर्वाचित घोषित किया गया है। शेष 13 पदों के लिए 23 अपना भाग्य आजमा रहे हैं प्लीज क्लब के 97 सदस्य मतदान के द्वारा पदाधिकारी का चयन करेंगे ।

1 मार्च 2026 को होने वाले मतदान के लिए कुल 16 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। इनमें से कोषाध्यक्ष एवं सचिव के 2 पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण संबंधित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। शेष 13 पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका फैसला 97 मतदाता रविवार 01 मार्च को करेंगे।


प्रेस क्लब भवन नेहरू भवन रोड सुपेला में सुबह 11:00 बजे से मतदान प्रारंभ होगा और 2:00 बजे तक चलेगा दोपहर के भोजन के उपरांत मतगणना प्रारंभ होगी।

चुनाव संचालन समिति में अरविंद सिंह, अशोक पंडा, रमेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, मिथलेश ठाकुर एवं संतोष तिवारी के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।
इन पदों पर होगा मतदान
अध्यक्ष (1 पद) – अनिल गुप्ता, जे.एम. तांडी, खिलावन सिंह चौहान, रत्नाकर अल्वा एवं निलेश त्रिपाठी के बीच मुकाबला।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1 पद) – सुनील चौहान एवं सत्यनारायण शुक्ला।
उपाध्यक्ष (2 पद) – जय प्रकाश आर्य उर्फ गुड्डा, रघुनंदन पंडा एवं यदुनंदन मिश्रा।
महासचिव (1 पद) – दिलीप कुमार शर्मा एवं कोमल धनेसर।
सहसचिव (1 पद) – भोपाल देवांगन एवं शमशीर अहमद खान उर्फ सिवानी।
कार्यालय सचिव (1 पद) – के. मोहन राव एवं शमसुद्दीन खान।
कार्यकारिणी सदस्य (6 पद) – पी. मोहन, राजकुमार आर्य, सोनू यादव, सुरेंद्र सिंह विराट, सुरेंद्र ठाकुर, सर्वेश सिंह एवं योगेश वर्मा।
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी
कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
सचिव के 2 पदों पर गौकरण निषाद उर्फ गणेश एवं जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
चुनाव संचालन समिति ने सभी सदस्यों से 1 मार्च को निर्धारित समय पर मतदान में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


scroll to top