फाल्गुन तिहार…कांग्रेस जनों का होली मिलन समारोह 3 मार्च को संध्या 6:00 बजे से अजंता पैलेस स्मृति नगर भिलाई में…. आयोजक अतुल चंद साहू
भिलाई नगर 01 मार्च 2026:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल चंद साहू ने बताया कि कांग्रेस चुनाव द्वारा 3 मार्च मंगलवार को संध्या 6:00 बजे से स्मृति नगर स्थित अजंता पैलेस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है।

रंगों एवं समरसता के त्यौहार होली की पूर्व संध्या पर सभी कांग्रेसजनो का होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल , राकेश ठाकुर , अन्य विधायकगण एवं पूर्व विधायक,वर्तमान महापौर, सभापति, पूर्व महापौर,पूर्व एल्डरमैन पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण एवं सभी सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में फूलों की होली, होलिका दहन एवं फाग गीत का आयोजन किया गया है।आप सभी कांग्रेसजन इस आयोजन में सादर आमंत्रित है।
दिनांक: 03.03.2026
स्थान: अजंता पैलेस, स्मृति नगर भिलाई, सूर्या मॉल चौक के आगे
समय: संध्या 6 बजे से
आयोजन उपरांत रात्रि भोज





