अनिल गुप्ता न्यु प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष चुने गए…
महासचिव के पद पर दिलीप कुमार शर्मा निर्वाचित हुए….

भिलाई नगर 01 मार्च 2026:- न्यु प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के अध्यक्ष पर पंचकोंणी संघर्ष में अनिल गुप्ता चुन लिए गए ,वही महासचिव पद पर सीधे मुकाबले में दिलीप कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रेस क्लब भवन नेहरू भवन रोड में आज रविवार को पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों का चुनाव सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ क्लब के 97 में से 94 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया में प्रेस क्लब के सदस्यों ने चुनाव में अपनी भाग आजमा रहे 23 सदस्यों के भाग्य का फैसला मत पेटी में कैद कर दिया 2:00 बजे से 3:00 बजे के मध्य दोपहर के भोजन की व्यवस्था थी, भोजन के उपरांत दोपहर 3:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई


मतगणना के दौरान सबसे अंतिम मतगणना अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की किया गया अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे अनिल गुप्ता अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिए गए।


सर्वप्रथम कार्यकारिणी के 6 पदों का मतगणना की गई, कार्यकारिणी के 6 पदों पर 7 सदस्य अपनी किस्मत आजमा रहे थे, मतगणना के पश्चात कार्यकारिणी के 6 पदों पर पी मोहन, राजकुमार आर्य, सोनू यादव, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, योगेश वर्मा, निर्वाचित घोषित किए गए।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुनील चौहान ने सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर निर्वाचित हुए हैं।




उपाध्यक्ष के दो पद पर तीन लोग अपनी किस्मत आजमा रहे थे मतगणना के उपरांत जयप्रकाश आर्य, एवं रघुनंदन पंडा निर्वाचित हो गए।
महासचिव के पद पर दिलीप कुमार शर्मा ने कड़े संघर्ष में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर निर्वाचित घोषित किए गए महासचिव के लिए दिलीप कुमार शर्मा दो मतों से विजयी घोषित किए गए।



कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश चौहान, व सचिव पद पर गौकरण निषाद एवं जोगिंदर सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
कार्यालय सचिव के पद पर के. मोहन राव ने सीधे मुकाबले में जीत हासिल किया।
सहसचिव पद पर सीधे मुकाबले में भोपाल देवांगन में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर निर्वाचित घोषित किए गए।



मत करना के दौरान कार्यकारिणी सह सचिव एवं महासचिव पद की पुन: मतगणना का आवेदन जमा किया गया चुनाव अधिकारियों ने आवेदन पर विचार के उपरांत पुन: मतगणना की प्रक्रिया अपनाई पूनम मतगणना के उपरांत भी वोट में कोई अंतर नजर नहीं आया.
मतगणना समाप्ति के पश्चात विजयी सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह,अशोक पंडा, रमेश गुप्ता, संतोष कुमार मिश्रा, मिथलेश ठाकुर, एवं संतोष तिवारी के सहयोग से संपन्न हुआ।

