अधिवक्ता डॉ. अमित कुमार पाढ़ी को पीएचडी की उपाधि
भिलाई नगर 03 मार्च 2026:- भिलाई निवासी डॉ. अमित कुमार पाढ़ी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी पीएच.डी. की उपाधि महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई। यह उपाधि मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदूरकर न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय एवं चांसलर, न्यायमूर्ति शरद ए. बोबडे एवं न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई पूर्व मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति भारती एच. डांगरे, न्यायमूर्ति अनिल एस. किलोर, न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के बॉम्बे उच्च न्यायालय, डॉ. विजयेंद्र कुमार वाईस चांसलर एवं प्रोफेसर, दीपक भागवत रजिस्ट्रार तथा मिलिंद साठे एडवोकेट जनरल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई।

डॉ. अमित का शोध विषय “डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को समाहित करने वाले विधिक ढांचे का अध्ययनः मुद्दे और चुनौतियां” है। यह शोधकार्य वर्तमान डिजिटल युग में डेटा संरक्षण से संबंधित विधिक प्रावधानों, उनकी प्रभावशीलता तथा व्यावहारिक चुनौतियों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह शोधकार्य डॉ. शिल्पा जैन, प्रोफेसर विधि, महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के मार्गदर्शन में हुआ।
विधि क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं तथा डेटा गोपनीयता एवं साइबर विधि मामलों में प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे वोडाफोन, माइक्रोसॉफ्ट एवं अन्य संस्थानों को परामर्श प्रदान करते हैं। डॉ. अमित, अधिवक्ता पुष्परानी पाढ़ी एवं ए. एन. पाढ़ी के पुत्र हैं।


