शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी
ने लिया पूर्व मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से आशीर्वाद
00 अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कराया पदाधिकारियों का परिचय कराया
भिलाई नगर 03 मार्च 2026:- भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कमेटी की नई कार्यकारिणी ने 2 मार्च को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके निवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव के प्रवास पर होने के कारण कार्यकारिणी उनसे नहीं मिल पाई।

सर्वप्रथम कार्यकारिणी पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल के भिलाई- 3 स्थित निवास पर पहुंची। अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने पुष्पगुच्छ से श्री बघेल का स्वागत किया और एक-एक कर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। नई कार्यकारिणी पूरे जोश से कार्य कर सके और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर सके इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने श्री बघेल से आशीर्वाद लिया। श्री बघेल ने नई कार्यकारिणी की यंग टीम को देखकर खुशी जताई तथा अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूरे जोश, होश और हिम्मत के साथ एक परिवार की तरह मिलजुल कर कार्य करेगी।

यहां से कार्यकारिणी पूर्व गृह मंत्री श्री साहू के मीनाक्षी नगर, बोरसी स्थित निवास पहुंची। श्री साहू ने प्रसन्नता जताई तथा स्वयं आगे बढ़कर एक-एक का परिचय लिया। अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ से किया और सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। श्री साहू ने नई टीम को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी साथी संकल्प लें कि हमें पार्टी को जमीनी मजबूत करना है। जनहित से जुड़ी कोई भी समस्या दिखे तो पार्टी के पदाधिकारी उसे मुखर रूप से उठाएं। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम कार्य करेंगे तो पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।




