28 किलो से अधिक गांजा के साथ रायबरेली उत्तर प्रदेश का युवक गिरफ्तार
रायपुर, 4 मार्च 2026:- एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीतानगर गोगांव रोड़ अविनाश आशियाना के पीछे स्थित भाठा पास एक युवक को धारा 20सी नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तार किया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अविनाश अग्रहारी निवासी कुढ़ा नसीराबाद रायबरेली (उ.प्र.) बताया। उसके पास रखें ट्राली बैग एवं अन्य बैग की तलाशी में गांजा मिला। जो वजन में कुल 28.621 किलोग्राम कीमत 14,31,050/- रूपये एवं 01 मोबाईल फोन जप्त किया।
इससे पहले पुलिस बीते दो महीने में अब तक 16 प्रकरणों में 34 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 185.002 किलोग्राम गांजा, 2,05,700/- रूपये नगदी रकम, 02 कार 09 मोबाईल फोन कुल कीमत 1,05,17,900/-जब्त गया है



