1998 बैंच के IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल्ड: 30 आईपीएस अधिकारियों में छत्तीसगढ़ इंटेलिजेंस चीफ का भी नाम….
रायपुर 12 मार्च 2026:- छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी जनवरी 2024 में सौंपी गई है।

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश में 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है। जिसमें अमित कुमार का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।

छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) या समकक्ष पद पर नियुक्ति के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस पैनल को मंजूरी दी, जिसने केंद्रीय सरकारी संगठनों में एडीजी या समकक्ष स्तर के पदों पर आसीन होने के लिए विभिन्न कैडरों के आईपीएस अधिकारियों के एक पैनल को मंजूरी दी।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1998 बैच और संबंधित वरिष्ठता स्तरों के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को पैनल में शामिल किया गया है।
अमित कुमार उन अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें केंद्र में एडीजी या एडीजी के समकक्ष रैंक पर नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल होने की मंजूरी मिल गई है।
इम्पैनलमेंट के बाद यदि अमित कुमार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति होती है, तो उन्हें केंद्र सरकार में एडीजी रैंक पर तैनाती मिल सकती है। इसे छत्तीसगढ़ कैडर के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
IPS अमित कुमार इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है। इन जिलों में उनके कार्यकाल को प्रशासनिक सख्ती और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी हो चुके हैं सम्मानित
IPS अमित कुमार की ईमानदार कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए उन्हें जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस में उन्हें अनुभवी और प्रभावी अधिकारियों में गिना जाता है।
यह इंपैनलमेंट छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो भविष्य में उनकी केंद्र सरकार में पदस्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है।
महत्वपूर्ण जानकारी: 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इंपैनलमेंट (Empanelment) हुआ है।
वर्तमान भूमिकाः वे छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी (इंटेलिजेंस) के रूप में पदस्थ हैं।
अनुभवः वे सीबीआई में 12 वर्षों तक कार्यरत रहे और कोलगेट घोटाले की जांच व संयुक्त निदेशक (पॉलिसी) जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।
सम्मानः उन्हें जनवरी 2025 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
योग्यता: वे आईआईटी से बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और उन्होंने पहले ही प्रयास में 98 वीं रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास की थी।



