महिला को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
▪️ महिला को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही
▪️ अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 74, 351(3) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
▪️ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
▪️ आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में अन्य प्रकरण दर्ज

भिलाई नगर 12 मार्च 2026:- प्रार्थिया द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई स्थित एक ट्रांसपोर्ट एवं टायर दुकान में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है। दिनांक 05.03.2026 को शाम लगभग 04:00 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थिया को पावर हाउस भिलाई स्थित एक लॉज के कमरे में बुलाया गया, जहां आरोपी द्वारा प्रार्थिया का हाथ पकड़कर उसके साथ अशोभनीय हरकत की गई। प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 74, 351(3) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी बी. लक्की जॉर्ज को चिन्हित कर दिनांक 12.03.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
महिला को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ करना
▪️ घटनास्थल :
पावर हाउस भिलाई स्थित लॉज का कमरा, थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
- बी. लक्की जॉर्ज, निवासी बीएसपी सेक्टर 04, सड़क 19, क्वार्टर, भिलाई जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में जप्ती योग्य सामग्री नहीं
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, उप निरीक्षक एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या महिला संबंधित अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—



