रायपुर नगर निगम की एमआईसी मेंबर डॉ अनामिका सिंह चौहान भाजपा मीडिया पैनेलिस्ट में शामिल.
रायपुर 13 मार्च 2026:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री मुख्यालय प्रभारी डॉ नवीन मार्कंडेय ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया छत्तीसगढ़ की 03 प्रदेश सहसंयोजक, 10 प्रदेश प्रवक्ता, 11 मीडिया पैनेलिस्ट की घोषणा की है। 11 मीडिया पैनेलिस्ट में MBBS, MS स्त्री रोग विशेषज्ञ , रानी दुर्गावती वार्ड – 49 की पार्षद, रायपुर नगर निगम एमआइसी सदस्य, डॉ अनामिका सिंह चौहान को शामिल किया गया है।

भाजपा की प्रदेश 11 सदस्यी मीडिया पैनेलिस्ट में रायपुर नगर निगम की एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह चौहान को शामिल किए जाने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।



