नहीं रुकेगी अस्वस्थ पिता के बेटी की पढ़ाई..... यूथ सिख सेवा समिति ने भरा बकाया स्कूल फीस... - Steel City Online News Portal

नहीं रुकेगी अस्वस्थ पिता के बेटी की पढ़ाई….. यूथ सिख सेवा समिति ने भरा बकाया स्कूल फीस…

IMG-20260316-WA1236.jpg

नहीं रुकेगी अस्वस्थ पिता के बेटी की पढ़ाई
00 यूथ सिख सेवा समिति ने भरा बकाया स्कूल फीस


भिलाई नगर 16 मार्च 2026:- यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई को शिक्षा सहायता फॉर्म के अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें एक बिटिया के पिता द्वारा बताया गया कि वे लगभग 1 वर्ष से अस्वस्थता के कारण कार्य करने में असमर्थ हैं। इसी कारण वे अपनी बेटी, जो 9 वीं में अध्ययनरत हैं, की 2 वर्षों की स्कूल फीस का भुगतान करने में असमर्थता जता रहे थे। समिति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से पूरे प्रकरण का सत्यापन कराया। सत्यापन के उपरांत यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, समिति द्वारा 20,000 का चेक समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के हाथों परिवार को सुपुर्द किया गया।


इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, जोगा राव, अनिल चौधरी, डॉ. हरजिंदर सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शिक्षा सेवा के इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।


scroll to top