पंचशील नगर क्षेत्र में जुआ फड़ पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई – 13 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 3 लाख रुपये की कुल जप्ती
▪️ थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार
▪️ आरोपियों के कब्जे से 03 गड्डी ताश, मोबाइल फोन एवं नगदी सहित कुल 2,97,000 रुपये जप्त
▪️ पंचशील नगर मोहलाई के बीच खेत में जुआ खेलने की सूचना पर की गई रेड कार्रवाई
▪️ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

दुर्ग 16 मार्च 2026:- थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच स्थित खेत में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई, जहां 13 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से 03 गड्डी 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की ताल पतरी, कम्बल, चादर, विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन कीमती लगभग 1,44,000 रुपये तथा नगद 1,53,000 रुपये जप्त किए गए। कुल जप्ती 2,97,000 रुपये की है।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का कारण :अवैध रूप से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलना।
घटनास्थल :पंचशील नगर मोहलाई के बीच खेत, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र।
▪️ आरोपी का नाम :

- मोहम्मद फहीम, उम्र 38 वर्ष, निवासी मील पारा दुर्ग
- बल्लू वर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी रिशाली गायत्री मंदिर के पास, थाना नेवई
- किशन साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी जवाहर नगर काली मंदिर के पास, थाना मोहन नगर
- पंकज सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयापारा वार्ड क्रमांक 1, दुर्ग
- नितेश जैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी उरला बीडी कॉलोनी, थाना मोहन नगर
- सुरेश गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी चंडी मंदिर के पास, दुर्ग
- शंकर लाल चौधरी, उम्र 44 वर्ष, निवासी आजाद चौक कसारीडीह, थाना पद्मनाभपुर
- मोहित सिन्हा, उम्र 29 वर्ष, निवासी बघेरा फाटक के पास आंगनबाड़ी, दुर्ग
- ललित भट्ट, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिव नगर वार्ड क्रमांक 2, दुर्ग
- खिलेश्वर निषाद, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोटनी, थाना पुलगांव
- बसंत कुमार सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी राम नगर उरला, थाना मोहन नगर
- राकेश मंडल, उम्र 26 वर्ष, निवासी पंचशील नगर वार्ड क्रमांक 35, दुर्ग
- मनोज राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी कोटनी, थाना पुलगांव
▪️ जप्त सामग्री :
- 03 गड्डी 52 पत्ती ताश
- 01 नग प्लास्टिक की ताल पतरी
- 01 कम्बल
- 02 चादर
- 18 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन (कीमती लगभग 1,44,000 रुपये)
- नगदी रकम 1,53,000 रुपये
कुल जुमला – 2,97,000 रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के सउनि रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक गजेन्द्र यादव एवं एसीसीयू दुर्ग टीम की सराहनीय भूमिका रही।

