इंटरसेप्टर वाहन से तेज रफ्तार व नियम उल्लंघन करने वाले 2154 वाहन चालकों पर अब तक कार्यवाही
▪️ तेज रफ्तार 474 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 3,96,000 रुपये समंस शुल्क वसूला गया

▪️ नशे में वाहन चलाने वाले 52 चालकों पर कार्यवाही, 5,22,000 रुपये समंस शुल्क वसूला गया
▪️ ब्लैक फिल्म, प्रेशर हार्न सहित 60 वाहन चालकों पर कार्यवाही
▪️ नो पार्किंग व अन्य यातायात नियम उल्लंघन में 1568 चालकों पर कार्यवाही
भिलाई नगर 18 मार्च 2026:- यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इंटरसेप्टर वाहन में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा, स्पीड मापन यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं ई-चालान मशीन उपलब्ध है, जिसके माध्यम से ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाना, प्रेशर हार्न, ब्लैक फिल्म, बिना हेलमेट, तीन सवारी, सीट बेल्ट का उपयोग न करना एवं नो पार्किंग जैसे नियम उल्लंघनों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

विगत 75 दिनों में कुल 2154 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर कुल 18,29,000 रुपये समंस शुल्क वसूल किया गया है।
इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से लगभग 200 मीटर दूरी से ही वाहनों की गति मापी जा रही है, जिससे तेज रफ्तार एवं दुर्घटना संभावित वाहन चालकों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के इंटरसेप्टर वाहन स्टाफ एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं एवं नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

