बीएसपी प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मैच ट्राई होने पर सुपर ओवर में फैसला…..
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी केपीएस के डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह थे

भिलाई नगर 20 मार्च 2026:- बीएसपी प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजक भिलाई मजदूर संघ एवं बीएसपी प्रीमियर लीग कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थान बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर 1 इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच बरली बॉयज एवं सुपर चैलेंजर के मध्य खेला गया
12 ओवर के मैच में मैच ट्राई हो गया उसके बाद परिणाम सुपर चैलेंजर ने सुपर ओवर में यह मैच जीता टॉस बर्ली बॉयस ने जीता एवं पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया यह फाइनल मैच 12- 12 ओवरों का खेला गया बल्लेबाजी सुपर चैलेंजर 12 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन सुकांता ने 56 रन सुरेंद्र ने 37 रन कप्तान विमल ने 35 रन बनाएं गेंदबाजी बर्ली बॉयज कप्तानअर्जुन त्यागी ने तीन विकेट वीरेंद्र ने दो विकेट तापस ने एक विकेट लिया बल्लेबाजी बर्ली बॉयज 12 ओवर मे 6 विकेट पर 139 रन बनाएं दीपक खिचरिया ने 52 रन तेजा ने 41 रन योगेश नॉट आउट 15 वीरेंद्र ने 10 रन बनाए।


गेंदबाजी सुपर चैलेंजर जॉन पीटर ने दो विकेट सुकांता अशोक विकास एवं विमल ने एक-एक विकेट लिया इस प्रकार मैच का परिणाम टाई रहा उसके पश्चात सुपर ओवर खेला गया पहले बल्लेबाजी बर्ली बॉयस ने की एवं एक ओवर में एक विकेट पर नौ रन बनाएं तेजा नॉट आउट सात रन कप्तान अर्जुन त्यागी नॉट आउट दो रन गेंदबाजी सुपर चैलेंजर कप्तान विमल ने एक ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया बल्लेबाजी सुपर चैलेंजर एक ओवर में एक विकेट पर10 रन बनाएं सुकांता नॉट आउट सात रन अरुण यादव नॉट आउट दो रन गेंदबाजी बर्ली बॉयज कप्तानअर्जुन त्यागीने एक ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया।


इस प्रकार सुपर चैलेंजरइस प्रतियोगिता की विजेता बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच सुकांता मैच के अंपायर हरिशंकर यादव एवं नुगेश्वर डहरिया स्कोरर विनोद देवघरे एवं भीमराज मीणा कॉमेंटेटर नीशु पांडेय, अभय सुधाकर ,महेश साहू ,अभय यादव ,अजय तमोरिया, पिच क्यूरेटर आजाद अहमद खान एवं जीवन सिंह ।


फाइनल मैच एवं पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथियों में केपीएस केपीएस रायपुर के डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा की भिलाई इस्पात संयंत्र इस्पात उत्पादन के साथ खिलाड़ियों के लिए भी बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराता है यह हम सबके लिए गर्व की बात है। समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटु) ने कहा कि सर्व समाज भिलाई खिलाड़ियों के लिए जो भी सुविधा उपलब्ध हो उसके लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।




अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया और बधाई दी। आयोजन विनोद उपाध्याय शारदा गुप्ता वशिष्ठ शर्मा, आई.पी. मिश्रा ने सैकड़ो खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच बेस्ट ऑफ द प्लेयर बेस्ट बॉलर सहित सैकड़ो पुरस्कार वितरण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डेफी अध्यक्ष राजेश शर्मा ऑफिसर एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय तिवारी ,निशु पांडेय , महेश वर्मा, ओमप्रकाश यादव, एवं सुभाष शर्मा, अविनाश वेगी, उषाकर चौधरी, एवं गौरव सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन अजय तमोरिया ने किया।




