16 प्रधान आरक्षक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत,पुलिस दरबार मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव व परिजनो ने लगाये स्टार - Steel City Online News Portal

16 प्रधान आरक्षक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत,पुलिस दरबार मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव व परिजनो ने लगाये स्टार

IMG-20220625-WA1213.jpg

दुर्ग 25 जून 2022 :प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर योग्यता सूची वर्ष 2021 में लाए गए जिला दुर्ग के 16 प्रधान आरक्षक को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है| इसी तारतम्य में आज 25 जून 2022 को रक्षित केंद्र, दुर्ग में स्टार सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया |प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नति प्राप्त करने वाले क्रमश सहायक उप निरीक्षक शशिकांत साहू,सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र चंद्राकर,सहायक उपनिरीक्षक सुशील पांडे, सहायक उपनिरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण पाठक ,सहायक उपनिरीक्षक गिरधारी लाल यादव, सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल साहू, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह,

सहायक उपनिरीक्षक फूलचंद यादव ,सहायक उपनिरीक्षक दुखुराम वर्मा,सहायक उपनिरीक्षक शिव प्रसाद, दुबे, सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार ,सहायक उपनिरीक्षक खेमलाल ,सहायक उपनिरीक्षक अनुज मरकाम ,सहायक उपनिरीक्षक गिरजा शंकर, है |

उपरोक्त प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले सहायक उप निरीक्षको के एक कंधे पर पुलिस अधीक्षक ,दुर्ग डॉ .अभिषेक पल्लव, भापुसे. द्वारा जहां स्टार लगाया गया वही दूसरे कंधे पर उनके परिवार के परिजनों द्वारा स्टार लगाया जा कर पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई| पुलिस अधीक्षक, दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव,. ने पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को एवं उनके परिजनों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |साथ ही हमेशा बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करने हेतु उन्हें बताया और यह भी कहा कि आप सभी दुर्ग पुलिस में अन्य पुलिस कर्मियों के अनुशासन एवं बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देने वाले लोग हैं I आप इसी प्रकार अनुशासित एवं टीम भावना से कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़े ऐसी कामना है I इस अवसर पर पदोन्नत हो रहे पुलिस कर्मियों के साथ उनके परिजन एवं अनंत साहू ,रापुसे. अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) – अभिषेक झा ,रापुसे. अप .पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ., निलेश द्विवेदी, रापूसे. पुलिस लाइन , देवांश सिंह राठौर ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, श्रीमती शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्लू) रमेश चंद्रा, रक्षित निरीक्षक, , श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, सूबेदार रक्षित केंद्र, दुर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,दुर्ग के समस्त स्टाफ उपस्थित थे I


scroll to top