एशियन पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता ,भारतीय टीम में चयनित ममता और भाविक पेश करेंगे अपनी दावेदारी - Steel City Online News Portal

एशियन पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता ,भारतीय टीम में चयनित ममता और भाविक पेश करेंगे अपनी दावेदारी

IMG-20220618-WA0974.jpg

भिलाई नगर 18 जून 2022: एशियन पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयनित छत्तीसगढ़ की बालिका खिलाड़ी कुमारी ममता रजक और डी भाविक जूनियर वर्ग की पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में अपनी अपनी भागीदारी पेश करे जा रही है । प्रतियोगिता के दूसरे दिन 18 जून को ममता रजक बालिकाओं की 57 किलो वजन वर्ग में भाग लेंगी । यह प्रतियोगिता 17 से 22 जून तक कोयंबत्तूर तमिलनाडु में पॉवर लिफ़्टिंग इंडिया एवं Asian पॉवर लिफ़्टिंग फ़ेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में तमिलनाडु पॉवर लिफ़्टिंग असोसीएशन के मर्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि कुमारी ममता रजक और भाविक का चयन उदयपुर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जितने पर भारतीय टीम में किया गया है


scroll to top