दुर्ग निगम ब्रेकिंग: राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का निगम मे हल्ला बोल,मूलभूत समस्याओ को लेकर निगम का जबरदस्त घेराव पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी... : - Steel City Online News Portal

दुर्ग निगम ब्रेकिंग: राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का निगम मे हल्ला बोल,मूलभूत समस्याओ को लेकर निगम का जबरदस्त घेराव पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी… :

Screenshot_20220601-231147_Gallery.jpg

दुर्ग 01जून 2022:- राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम का घेराव किया. इस दरमियान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई. दरअसल पिछले कई महीनों से किसी भी धरना प्रदर्शन में नहीं जाने वाली सरोज पांडे ने हजारों समर्थकों के साथ दुर्ग नगर निगम का घेराव किया. घेराव करने से पहले दुर्ग के जेआरडी स्कूल के मैदान में सभी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए. उसके बाद सरोज पांडे के उद्बोधन के बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दुर्ग नगर निगम की ओर पैदल निकल पड़े. क्यों किया घेराव : दरअसल पिछले कई महीनों से किसी भी धरना प्रदर्शन में नहीं जाने वाली सरोज पांडे ने हजारों समर्थकों के साथ दुर्ग नगर निगम का घेराव किया. घेराव करने से पहले दुर्ग के जेआरडी स्कूल के मैदान में सभी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए. उसके बाद सरोज पांडे के उद्बोधन के बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दुर्ग नगर निगम की ओर पैदल निकल पड़े. जैसे ही सरोज पांडे और उनके समर्थक नगर निगम के गेट पर पहुंचे.दुर्ग में सरोज पाण्डेय का हल्लाबोल पुलिस ने बढ़ाई थी सुरक्षा : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बेरिकेडिंग की थी. इस दौरान सरोज पांडे ने पुलिस से कहा कि बैरिकेड हटा दें हम शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देकर वापस आ जाएंगे. जिस पर पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं मानी. उसके बाद सरोज पांडे ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह बैरिकेड तोड़कर अंदर चले जाए.पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी : इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर झूमा झटकी की भी हुई. प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर नगर निगम के अंदर तो पहुंच गए. लेकिन अंतिम बैरिकेड के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया. उसके बाद सरोज पांडे के कहने पर 15 लोगों के बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने निगम कमिश्नर को जाकर अपना ज्ञापन सौंपा.निगम कमिश्नर को सरोज ने दी चेतावनी : सरोज पांडे ने कहा कि ”दुर्ग शहर में इन दिनों भ्रष्टाचार फैला हुआ है. कहीं भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है. न नालियों की सफाई हो रही है न तालाबों की सफाई हो रही है. हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है. लोग इससे परेशान हैं लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है. आम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है. इन तमाम परेशानियों को लेकर दुर्ग नगर निगम पहुंची थी. इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की.”बता दें राज्ससभा सांसद ने बुधवार को दुर्ग निगम के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन का पहले की ऐलान कर चुकी थी। बुधवार को तय समय पर भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए। कार्यक्रम के तहत झाड़ू राम देवांगन स्कूल मैदान में इकट्ठा हुए। सांसद सरोज पाण्डेय सहितअन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद यहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दुर्ग निगम की ओर कूच कर गए।सभा काे संबोधित करती सांसद सरोज पाण्डेय

भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान काफी आक्रमक मूड में दिखे। निगम कार्यालय के बाहर पुलिस का बंदोबस्त था लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेड्स तोड़कर निगम कार्यालय में प्रवेश किया। इससे पहले सासंद सरोज पाण्डेय ने कई बाद पुलिस को बेरीकेड्स हटाने का अनुरोध किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने इनकी बात नहीं सुनी तो अंत में कार्यकर्ताओं ने बेरीकेड्स तोड़ दिए।तीन साल से शहर का विकास ठप

इस मौके पर सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि दुर्ग निगम क्षेत्र में बीते तीन साल से विकास ठप पड़ा हुआ है। कांग्रेस विधायक यहा अपना नाम लगाने के लिए घूम रहे हैं और पुराने कार्यों को तोड़कर नया बनाने का प्रयास हो रहा है। सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि दुर्ग का उनके कार्यकाल में गौरव पथ बना था जिसे देखने दूर-दूर से लोग पहुंचते थे उस गौरव पथ का आज कांग्रेस के विधायक व महापौर ने मिलकर बेडागर्क कर दिया है।

सांसद ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि दुर्ग की जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। सफार्इ व्यवस्था का बुरा हाल है। इस मौके पर सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि वे प्रण करती हैं कि दुर्ग शहर में दोबारा कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। सांसद सरोज पाण्डेय का दुर्ग में यह प्रदर्शन तीन से चार घंटे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद ने किया प्रण दुर्ग में दोबारा नहीं आने देंगी कांग्रेस

सांसद सरोज पांडेय के इस प्रदर्शन को दुर्ग विधानसभा से चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इसके जवाब में सरोज पांडेय ने कि उन्हें विधानसभा लड़ने के लिए प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है। वह 90 विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के साथ चुनाव लड़ेंगी और उन्हें जिताने का प्रयास करती हूं। उन्होंने प्रण किया कि दुर्ग में वापस कांग्रेस नहीं आएगी।

पट्टा और पानी का वादा किया है तो वह देना होगा – सरोज

सांसद सरोज पांडेय ने कहा पिछले तीन सालों में दुर्ग शहर का विकास ठप हो गया है। कांग्रेस के विधायक और महापौर पुराने काम को तोड़कर वहां अपना नाम लगाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौरव पथ की हालत विकास के नाम पर खस्ताहाल कर दी गई है। लोगों से पर्याप्त पानी और रहने के लिए पट्टा देने का वादा किया गया था। वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। दुर्ग शहर की जनता के साथ अन्याय भाजपा नहीं होने देगी। सांसद पांडेय ने कहा किसी बीमार आदमी को लिपस्टिक लगाकर खड़ा करेंगे वह कैसा दिखाई देता है वैसा ही आज दुर्ग शहर दिखाई दे रहा है ।


scroll to top