घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में बदमाशों ने की तोड़फोड़...आधी रात की घटना से छावनी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पसरा खौफ.. CCTV कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद होगी आरोपियों की गिरफ्तारी - Steel City Online News Portal

घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में बदमाशों ने की तोड़फोड़…आधी रात की घटना से छावनी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पसरा खौफ.. CCTV कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

IMG-20220526-WA0233.jpg

भिलाई नगर 26 मई 2022:- घर के बाहर खड़ी कार और माल वाहक छोटे वाहनों पर बदमाशों ने आधी रात को तोड़फोड़ कर दिया। इस घटना को लेकर छावनी थाना क्षेत्र के केम्प – 2 श्याम नगर में खौफ का माहौल बन पड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

श्याम नगर इलाके में आधी रात को आधा दर्जन के करीब वाहनों पर अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत आज सुबह पीड़ितों ने छावनी थाने में आकर की है। शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों के दबोचे जाने के बाद वाहनों में की गई तोड़फोड़ का कारण सामने आ सकेगा।

बताया जा रहा है कि रात को जब लोग सो रहे थे तब वाहनों में तोड़फोड़ की आवाज से उनकी नींद खुली। लेकिन बदमाशों के खौफ की वजह से बाहर निकलकर देखने या फिर विरोध करने की हिम्मत किसी ने भी नहीं दिखाई। इससे बदमाश बेखौफ होकर उत्पात मचाते रहे। घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। इनमें टाटा एस सहित कुछ कारें भी है, जिसे क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना को लेकर लोगों में खौफ के साथ बदमाशों के खिलाफ आक्रोश भी बना हुआ है। की जा रही आरोपियों के पहचान – विशाल सोन

छावनी थाना टीआई विशाल सोन ने बताया कि घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है। आरोपियों की पहचान होते ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों के पकड़े जाने पर गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ की वजह सामने आ सकती है।


scroll to top