ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को किया गया बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - Steel City Online News Portal

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को किया गया बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

IMG-20220525-WA0262.jpg


राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना खैरागढ़ में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 191/22 धारा 363 आईपीसी की विवेचना दौरान 24 मई 2022 को नाबालिग पीडि़त बालिका को दस्तयाब किया गया एवं आरोपी दयालु उर्फ सोनू टंडन पिता हिर्दय राम टंडन उम्र 21 साल निवासी कानिमेरा थाना छुई खदान के विरुद्ध धारा 366,376,376(2) ढ आईपीसी 4,6 पॉक्सो एक्ट आरोपी को 24 मई 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है द्य उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ उप निरीक्षक प्रियंका पैकरा, सहायक उपनिरीक्षक मुरली सिंह बघेल , वीरेंद्र चंद्राकर प्रधान आरक्षक 618 सुशील केरकेट्टा, आरक्षक 660 डूलेश्वर साहू, आरक्षक 1144 जयलाल भास्कर,आरक्षक महिला आरक्षक धनेश ठाकुर की अहम भूमिका रही।


scroll to top