यातायात पुलिस जांजगीर एवं समस्त थाना/चौकी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही - Steel City Online News Portal

यातायात पुलिस जांजगीर एवं समस्त थाना/चौकी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

IMG-20220520-WA0177.jpg


जांजगीर चांपा। विगत 4 दिनों से यातायात पुलिस एवं समस्त थाना/चौकी द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं सड़़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सघन वाहन चेंकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात पुलिस व थानों/चौकियों से वाहन चेकिंग अभियान में कुल 245 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कार्यवाही किया गया। उक्त वाहन चालकों से कुल 90300 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन सवारी बैठकर चलने वाले 68 वाहनों, नो पार्किंग में खड़े 72 वाहनों, बिना रिफ्लेक्टर लगे 42 वाहनों, बिना सीट बेल्ट के 10 वाहनों एवं बिना हेलमेट के 06 वाहनों चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया। जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु आम जनता को समझाईस देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, नो पार्किंग, आम रास्ते में वाहन खड़ी ना करने व आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने संबंधी हिदायत दिया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन में अपना सहयोग प्रदान करनें की अपील की गई। उक्त कार्यवाही में यातायात शाखा जांजगीर-चांपा एवं समस्त थाना/चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।


scroll to top