निजात साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत कस्तुरबा महिला मंडल राजनांदगांव में किया गया आयोजन - Steel City Online News Portal

निजात साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत कस्तुरबा महिला मंडल राजनांदगांव में किया गया आयोजन

IMG-20220518-WA0177.jpg


कस्तुरबा महिला मंडल के महिलाएं, विभिन्न संगठन कि महिलाओं, मितानिनों, शहर के विशिष्ठजनों एवं सभी धर्म के गुरूओं की उपस्थिति में च्च्निजातज्ज् अभियान के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत निजात साप्ताहिक कार्यक्रम के पांचवा दिन 18 मई 2022 को कस्तुरबा महिला मंडल राजनांदगांव में उपस्थित विभिन्न संगठनों की महिलाओं, मितानिनों, शहर के विशिष्ठजनों को सभी धर्मों के गुरूओं एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा द्वारा निजात अभियान की जानकारी देकर नशा से होने वाले परिवार और समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उपस्थित सभी महिलाओं व बालक बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकार, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप को डोनलोड कराया गया।


scroll to top