थाना खडगांव पुलिस की अवैध रेत माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहे थे अवैध रेत परिवहन - Steel City Online News Portal

थाना खडगांव पुलिस की अवैध रेत माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहे थे अवैध रेत परिवहन

IMG-20220511-WA0226.jpg


राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर के मार्ग दर्शन पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी खडगांव उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 10 मई 2022 को दौरान वाहन चेकिंग के हाईवा रजिस्ट्रेशन क्रमांक सीजी 08 AM 2073 एवं सीजी 08 AM 2286 को दिग वाडी पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया एवं मौके पर पंचनामा तैयार किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग राजनांदगांव को प्रतिवेदन भेजी जाती हैउपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगांव उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद वर्मा, प्रधान आरक्षक 388 चंद्र भवन मंडावी, प्रधान आरक्षक 388 सत्यपाल बरसागढ़े, आरक्षक 1423 शिवलेश्वर भंडारी की सराहनीय भूमिका रही


scroll to top