मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने कोसानगर गौठान से हुई शुरूआत.. गौठान में परंपरागत माटी पूजन कर धरती को सुरक्षित बनाने लिया संकल्प.. माटी पूजन की सोच से झलकता है उनका प्रकृति व धरती के प्रति प्रेम - Steel City Online News Portal

मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने कोसानगर गौठान से हुई शुरूआत.. गौठान में परंपरागत माटी पूजन कर धरती को सुरक्षित बनाने लिया संकल्प.. माटी पूजन की सोच से झलकता है उनका प्रकृति व धरती के प्रति प्रेम

001.jpg

महापौर व आयुक्त ने की अपील धरा को उर्वरा बनाने करें जैविक व वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग
भिलाईनगर। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत शहरी गौठान कोसानगर में अक्ति तिहार पर धरती माता की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सुबह 10 बजे माटी पूजन दिवस मनाया गया। महापौर नीरज पाल ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन के लिए माटी पूजन दिवस मनाने का निर्देश दिया था। जिसके संदर्भ में आज अक्ति तिहार पर सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त प्रकाश सर्वें व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने समूहों की महिलाओं के साथ मिलकर परंपरागत माटी पूजन किया गया। माटी पूजन के साथ सभापति गिरवर साहू, आयुक्त प्रकाश सर्वे व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने गौठान में बीज का रोपण किया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश वाचन करने बाद सभी ने धरती माता के संरक्षण के लिए शपथ ली।

इस मौके पर सभापति गिरवर बंटी ने निगम क्षेत्र की जनता को अक्ति तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए माटी पूजन दिवस मनाने की सोच में प्रकृति व धरती के प्रति प्रेम झलकता है। इससे वर्मी कंपोस्ट, गौमूत्र व जैविक खाद के उर्वरक के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही जैविक खाद के उपयोग से खेती भी समृद्ध होगी। पार्षद संदीप निरंकारी ने रासायनिक खाद से खेतों को होने वाले नुकसान के प्रति होने वाले नुकसान को बताया। साथ ही इससे मानव व पशुओं को हानिकारक रसायनों से मुक्त रखने का आव्हान किया। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भी जैविक खेती के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ाने देने पर जोर दिया। जैविक व वर्मी कंपोस्ट खाद की महत्ता बताते हुए कहा कि ये खेतों में उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है, फलस्वरूप अधिक उपज की पैदावार होती है।

धरा को उपजाउ व हरा-भरा बनाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दें। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि माटी की उर्वरा शक्ति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जैविक खेती को अपनाते हुए कृषकों को प्रोत्साहित करें। आओ, हम सब धरती माता को सुरक्षित रखने जैविक खेती करने व वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करने की सौगंध लें। इस दौरान स्वसहायता समूूह की महिलाओं ने पुतरा-पुतरी विवाह की रस्म अदायगी भी पूरी की। इस मौके पर गौठान परिसर में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, एमआईसी मेंबर केशव बंछोर, महिला एवं बाल विकास के प्रभारी अधिकारी अजय शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्व सहायता समूह की मौजूदगी रही।


scroll to top