रायपुर 27 अप्रैल 2022:- छत्तीसगढ़ सरकार ने नए जिलो की घोषणा के बाद यहां प्रशासनिक व्यवस्था बनाने की कवायद तेज कर दिया है। हाल ही में नए जिलों ओएसडी की नियुक्तियां की गई थी। वहीं अब गृह विभाग ने विशेष कर्तव्यव्यस्त अधिकारी (OSD) भी नियुक्त कर दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने बुधवार देर शाम को आदेश जारी कर दिया है। वही DIG मिलना कुरै को पुन: एक बार रेल पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


बुधवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार 2018 बैच की आईपीएस अंकिता शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे एएसपी ऑपरेशन के पद पर बस्तर में में कार्यरत थी। इसी प्रकार आईपीएस राजेश कुकरेजा को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का ओएसडी बनाया गया है। वह इससे पहले पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के पद पर पदस्थ थे।


इसी प्रकार आईपीएस एमआर अहिरे को सातवी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई से ट्रांसफर कर सक्ती जिले का ओएसडी नियुक्त किया गया है। आईपीएस टी.आर. कोशिमा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का ओएसडी बनाया गया है। इसके अलावा वाई अक्षय कुमार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का ओएसडी बनाया गया है।

गृह विभाग ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए 2008 बैच के आईपीएस मिलना कुर्रे को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। वह उप पुलिस महानिरीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय रायपुर का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगीं।




