इंडस्ट्री 4.0 एवं आईओटी को अपनाकर उधोग अपना उत्पादन एवं लाभ बढा सकते है - संजय चौबे... छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के लिए जर्मन इंजीनियरिंग फेडरेशन (वीडीएमए) द्वारा जर्मन प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का आयोजन संपन्न - Steel City Online News Portal

इंडस्ट्री 4.0 एवं आईओटी को अपनाकर उधोग अपना उत्पादन एवं लाभ बढा सकते है – संजय चौबे… छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के लिए जर्मन इंजीनियरिंग फेडरेशन (वीडीएमए) द्वारा जर्मन प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

IMG-20220427-WA0813.jpg

रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रदेश मंत्री अशोक राठी, चेयरमैन पवन बडज़ात्या,जिला अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, महामंत्री प्रकाश गोलछा, राजेश नाहटा, हरीश श्रीश्री माल ने ने बताया कि आज 27 अप्रेल 2022 को जर्मन इंजीनियरिंग फेडरेशन (वीडीएमए) द्वारा छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के लिए जर्मन प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ चेम्बर को भी आमंत्रित किया गया था। 6 प्रतिष्ठित जर्मन कंपनियां ने इस कार्यक्रम में भाग लिया इस अवसर पर उधोग सचिव सुश्री आर.संगीता, सीएसआईडीसी प्रबंध निर्देशक पी.अरुण प्रसाद, महाप्रबंधक ओ.पी.बंजारे भी शामिल रहे । उद्घाटन सत्र में सुश्री मार्जा इनिग- उप महावाणिज्य दूत, मुंबई में जर्मन वाणिज्य दूतावास अंजनी कुमार- कार्यकारी निदेशक (कार्य), भिलाई स्टील प्लांट और संजय चौबे –प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज-उद्योग चेम्बर भी मौजूद रहे।

राजेश नाथ-प्रबंध निदेशक, वीडीएमए इंडिया ने अपने उद्घाटन भाषण में उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ राज्य में स्थानीय आपूर्तिकर्ता भारत में जर्मन कंपनियों के लिए आपूर्तिकर्ताओं के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सुश्री इनिग ने स्वचालन और डिजिटलीकरण में जर्मन उद्योग की ताकत पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जर्मन उद्योग के लिए स्थिरता महत्वपूर्ण है।
संजय चौबे ने स्थानीय उद्योग के सामने आने वाले मुद्दों को संबोधित किया और बताया कि कैसे इंडस्ट्री 4.0 एवं इंडस्ट्रीयल इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स को अपनाकर स्वचालन उद्योग की मदद कर सकता है, आगे चौबे ने बताया की आगमी दिनों में छत्तीसगढ़ के उधमियों हेतु इंडस्ट्री 4.0 एवं आईआईओटी पर कार्यशाला आयोजित करने पर वेदमा के साथ सहमती बनी, छतीसगढ़ के उधोगों के विकास में जर्मन उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है,

संजय चौबे ने प्रदेश के उधमियों से जर्मन सरकार की भारत के उधमियों के लिए एसीएस (एक्सपर्ट) को अपने उधोग में जर्मनी की सरकार के व्यव पर अपने उधोग में सुधार कर सकते है । भिलाई स्टील प्लांट के अधिशासी निर्देशक अंजनी कुमार ने अपने उद्बबोधन में कहा की, देश के बुनियादी ढांचे के विकास में स्टील की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि इसका उद्देश्य इस्पात उत्पादन में उत्सर्जन को कम करना है। इस कार्यक्रम भिलाई स्टील प्लांट, जिदल स्टील प्लांट, निको, के अधिकारी सहित चेम्बर के प्रदेश मंत्री शंकर बजाज, निलेश मूंदड़ा, युवा चेम्बर मंत्री जयेश पटेल, पियूष पटेल सहित बहुत से उधमीयों सहित उद्योग के लगभग 60 लोगों ने भाग लिया।


scroll to top